फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 सूत्रीय मांगपत्र पर विचार न होने से नाराज बागा में सीमेंट मजदूरों ने शुरू की हड़ताल

15 सूत्रीय मांगपत्र पर विचार न होने से नाराज बागा में सीमेंट मजदूरों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 28 Feb 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों से नाराज बागा में सीमेंट मजदूरों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन

15 सूत्रीय मांगपत्र पर विचार न होने से खफा, ठेकेदारी प्रथा खत्म कर मजदूरों की नियमित नियुक्ति की मांग
मजदूरों के लिए 18 हजार न्यूनतम वेतन तय करने और स्थायी पॉलिसी बनाने की उठाई मांग
सीमेंट मजदूरों ने मांगों को लेकर बुलाई है दो दिवसीय हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा में दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन पूरी तरह काम बंद रहा। प्लांट का उत्पादन बिल्कुल बंद रहा। पहले दिन की हड़ताल में प्लांट के सभी मजदूरों ने भाग लिया और शालुघाट ग्राउंड में जनसभा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधनपिछले एक साल से मजदूरों के दिए 15 सूत्रीय मांगपत्र पर अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधन मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण कर रहा है। श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं को भी लागू नहीं किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के समान काम के समान वेतन के फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है। प्लांट में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। अल्ट्राटेक मैनेजमेंट के अड़ियल रवैया के खिलाफ मजदूरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मजदूर और कंपनी के बीच उपजे विवाद को सुलझाने में नाकाम रही है। श्रम कानूनों को लागू करवाने के बजाए उद्योग पतियों को मजदूरों के शोषण की खुली छूट दे रही है। मजदूरों ने मांग की है कि सीमेंट में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके सभी मजदूरों की स्थायी नियुक्ति की जाए और न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये लागू किया जाए। समान काम, समान वेतन दिया जाए। मजदूरों को स्थायी करने के लिए पॉलिसी बनाई जाए। श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए।

जनसभा में यह भी मांग की गई कि जो सीमेंट का उत्पादन प्रदेश में होता है, वह प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों की तुलना में महंगा मिलता है। प्रदेशवासियों को भी सस्ती दरों पर सीमेंट उपलब्ध करवाया जाए। यूनियन प्रधान सुरेश कुमार व महासचिव बलवीर चौहान ने सभी मजदूरों को पहले दिन की सफल हड़ताल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनसभा को राष्ट्रीय सचिव सीटू डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य अध्यक्ष जगत राम, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, सचिव विजेंद्र मेहरा, जिला सचिव एनडी रनौट, लाल झंडा यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, यूनियन महासचिव बलवीर सिंह, यूनियन सदस्य लालमन भाटिया, तिलक राज, बृजलाल, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा के समस्त मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed