फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पेयजल पाईपें टूटने से लोग बरसात के मौसम भी रहे प्यासे

पेयजल पाईपें टूटने से लोग बरसात के मौसम भी रहे प्यासे

Sun, 15 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
पेयजल पाइप टूटने से बरसात में प्यासे लोग
विज्ञापन

वार्ड-2, 3, 7 और 9 सहित बाजार की सड़कों को हुआ भारी नुकसान
मूसलाधार बारिश से नुकसान का परिषद ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में हुई बारिश से पेयजल की पाइपलाइन टूट जाने से कई वार्डों के लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। बारिश के पानी के साथ आए मलबे और पानी के बाहव से कई वार्डों की जलापूर्ति के पाइप टूट गए। इससे कई वार्डों के लोगों को बरसात में भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बारिश से नालागढ़ शहर के वार्ड-2, 3, 7 और 9 सहित नालागढ़ बाजार की सड़कों को जमकर क्षति पहुंचाई है। परिषद अध्यक्ष सहित कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए सौंपेगा।
शहर के वार्ड-3 में आईपीएच विभाग के पाइपलाइन पानी में बह गई। इससे संबंधित वार्ड के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा है और प्राकृतिक स्रोतों पर लोग निर्भर होकर रह गए। चोये वाले मंदिर के पास पुलिया में पानी अधिक आने से मार्ग बाधित हो गया। यदि बारिश और हुई तो यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। नालागढ़ शहर के बाजारों में पानी के बहाव से सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वार्ड-3 के पार्षद पवन पम्मा ने कहा कि बारिश से पेयजल आपूर्ति के पाइपलाइन बहने के बाद लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा है।
विज्ञापन

परिषद ने किया है मौके का जायजा
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि शहर में बारिश से हुए नुकसान को लेकर मौके का मुआयना कर लिया है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे दे सकते हैं आपात कक्ष में सूचना : एसडीएम
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बारिश से होने वाले नुकसान और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मिनी सचिवालय परिसर में कक्ष बनाया है। इहां पर लोग 24 घंटे आपदा की सूचना दे सकते हैं ताकि लोगों को तुरंत मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed