फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कराटे प्रतियोगिता में छाए दून वैली स्कूल के होनहार

कराटे प्रतियोगिता में छाए दून वैली स्कूल के होनहार

Thu, 28 Dec 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में छाए दून वैली स्कूल के होनहार
स्पोर्ट्स टॉप 10 - फोटो : SELF
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के पीरस्थान स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे में दस पदक जीते। मोहाली में आयोजित शहीद उधम सिंह कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और वेस्ट बंगाल के करीब 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विद्यार्थियों की इस कामयाबी से स्कूल में हर्ष की लहर है। प्रधानाचार्य पीएन अशोक ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए तथा कोच बनने पर बधाई दी। मोहाली में आयोजित चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में स्कूल के कराटे कोच सेंसाई खुशाल ठाकुर के नेतृत्व में सुजल राणा तथा ईशिता ने स्वर्ण पदक, गौरव शर्मा, नवन, रोहित और दुष्यंत ने रजत पदक, मानसी शर्मा ने एक रजत और एक कांस्य पदक तथा साहिल सैनी तथा अभय ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य पीएन अशोक ने विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर उनकी मेहनत और कराटे कोच खुशाल ठाकुर के परिश्रम पर बधाई दी। चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जहां शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed