फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्पून रेस के सब जूनियर वर्ग में कृतिका और राजीव प्रथम

स्पून रेस के सब जूनियर वर्ग में कृतिका और राजीव प्रथम

Fri, 03 Nov 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
स्पून रेस के सब जूनियर वर्ग में कृतिका और राजीव प्रथम
जी‌‌नीयस स्कूल में अायोज‌ित कायऱ्र्यक्रम में ‌व‌िजेता रहे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव में बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खूब ईनाम जीते। खेलों में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक सप्ताह तक चले खेलकूद उत्सव के शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

नीति शर्मा ने बताया कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। बच्चों के दांत भी किए चेक किए गए। हेल्थ इज वेल्थ थीम के तहत मनाए जा रहे खेल उत्सव में स्कूली बच्चों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. मनमोहन कौशल ने बच्चों का मुफ्त चेकअप किया और उन्हें सरल ढंग से दांतों की सही देखभाल के तरीके बताए। जीनियस स्कूल में इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। खेल उत्सव की स्पून रेस में सब जूनियर वर्ग में कृतिका, जूनियर वर्ग में राजीव और वैष्णवी तथा सीनियर वर्ग में सौहार्द प्रथम रहे।
विज्ञापन

सुपर सीनियर वर्ग में वैभव पहले, धृति, प्रणीत और प्रियांशी, धीरेन, आर्यन दूसरे और अदितरी और दिव्यंका, विहान, कशिरजा, वंशूल और वंशोदिता तीसरे स्थान पर रहे। थ्रो द बॉल रेस के सब जूनियर वर्ग में शमिता, जूनियर वर्ग में कार्तिकेन और दिविजा, सीनियर वर्ग में माधव और सुपर सीनियर वर्ग में शिवम पहले स्थान पर रहे। इन सभी वर्गों में रिषभ, सिरत, प्रवल, वैभव दूसरे तथा सानिध्य, श्रेयस, तन्मय और स्वास्तिक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रीशुअर हंट सब जूनियर वर्ग में प्रज्ञा पहले, रेयान दूसरे और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कैंडी रेस के सब जूनियर वर्ग में श्रद्धेय, जूनियर वर्ग में तृजल, सीनियर वर्ग में ओशिन और सुपर सीनियर वर्ग में हंसुजा पहले स्थान पर रहे। इसी प्रकार दक्ष, यशनिल, दीहार और भाव्या पराशर ने दूसरा तथा मलिशा, वत्स, जेन, वेदांत, दिव्यांशी साहनी, इपशिता और गौरिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में आव्या और भाविका, सीनियर वर्ग में अवनि तथा सुपर सीनियर वर्ग में चैतन्य पहले स्थान पर रहे। शौर्य, सावनी, अराव्या तथा आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार सभी वर्गों में कार्तिक, ईशान, परी, धान्वी और तेजस्विनी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 25 मीटर रेस के सब जूनियर वर्ग में सूर्यांश, रुद्राक्ष, सेहर और मधुला क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। तीन लेग रेस में सीनियर वर्ग में आशमन और आदित्या तथा सुपर सीनियर वर्ग में राघव और आर्यन ने बाजी मारी। इसी खेल में विशांत, वंश गौरिशा और इपशिता दूसरे तथा प्रवल, माधव, ध्वानी तथा मन्नत तीसरे स्थान पर रहीं। फ्रॉग रेस के सब जूनियर वर्ग में स्मायरा, जूनियर वर्ग में साहित्य और गिनिका ने पहला, अभ्युदय, पीयूष, नियाती और दिव्यांशी थापा ने दूसरा, समर, राजा, भार्गव और सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed