फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दवा उद्योग के वल्क ड्रग पार्क के निर्माण का रास्ता साफ

दवा उद्योग के वल्क ड्रग पार्क के निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। विश्व की 35 फीसदी दवाओं का निर्यात करने वाले फार्मा हब बीबीएन को अब कच्चा माल आयात करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बीबीएन में बनने वाले वल्क ड्रग पार्क से मांग पूरी हो जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब फार्मा उद्योगों के लिए वल्क ड्रग पार्क संजीवनी का काम करेगा। वल्क ड्रग पार्क के लिए औद्योगिक हब बीबीएन के मौजा डाडी हरनाम गागूवाल, निक्कूवाल, मंडयारपुर और बेला में 663.11 बीघा भूमि का चयन कर लिया है। इसके लिए राजस्व विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी प्रवीण कुमार टॉक की ओर से मंजूरी पत्र भी मिल चुका है।
विज्ञापन

जल्द ही यहां पर वल्क ड्रग पार्क का निर्माण हो जाएगा। फार्मा हब बीबीएन में उद्योगों का पलायन रोकने और विदेशों से कच्चे माल की आवश्यकता को समाप्त करने के दृष्टिगत बीबीएन में फार्मा (बल्क ड्रग) पार्क स्थापित किया जा रहा है। उद्योगों को अपने उत्पाद बनाने के लिए रॉ मैटेरियल की जरूरत होती है। 80 फीसदी रॉ मैटेरियल चीन से आयात किया जाता है। ऐसे में जहां निर्माण लागत बढ़ जाती है, वहीं फार्मा उद्योगों को रॉ मैटेरियल के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में फार्मा हब बीबीएन के उद्योगपतियों को रॉ मैटेरियल बीबीएन में ही मुहैया करवाने के दृष्टिगत बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उद्योगपतियों को यहीं कच्चा माल मुहैया करवाया जाएगा। इस व्यवस्था से जहां उद्योगों का पलायन रुकेगा वहीं दूसरी ओर फार्मा इंडस्ट्री जगत में रॉ मैटेरियल की भी कोई कमी नहीं रहेगी। कच्चा माल आयात करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। हिमाचल दवा निर्माता संघ के प्रदेशाध्यक्ष एमबी गोयल ने कहा कि वल्क ड्रग पार्क के लिए जमीन का चयन हो गया है। वल्क ड्रग पार्क बनने से फार्मा उद्योग के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed