{"_id":"61bb8184734b796bf862ca26","slug":"6-member-committee-constituted-for-high-level-inquiry-of-death-of-a-pregmant-lady-in-solan-hospital-solan-news-sml3935776161","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत की होगी उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत की होगी उच्च स्तरीय जांच
विज्ञापन
6 member committee constituted for high level inquiry of death of a pregmant lady in Solan hospital
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों हुई प्रसूता महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच होगी। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक की अगुवाई में छह सदस्य टीम बनाई गई हैं।
टीम आगामी दो सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजेगी। वहीं, किस स्तर पर गलती हुई है, इसका भी पता लगाया जाएगा। जांच के दौरान परिजनों से भी बातचीत की जाएगी।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्रसव के आधे घंटे बाद महिला की मौत हो गई थी। महिला ने आठ दिसंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्चे को जन्म दिया। इसके आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला अर्की बखालग की रहने वाली थी।
विज्ञापन
मौत के बाद नौ दिसंबर को महिला का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों ने सही समय पर पोस्टमार्टम नहीं होने के आरोप भी लगाए। अस्पताल प्रशासन भी महिला की मौत को लेकर हैरत में है। इसी के चलते अस्पताल प्रशासन ने टीम बनाई है।
टीम महिला के चेकअप से लेकर लेबर रूम में भर्ती होने तक की सारी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी के साथ अन्य आवश्यक बातें परिजनों से पूछी जाएगी।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि प्रसूता महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए टीम बनाई है। जल्द सभी जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।