फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   विधायक ने सुबह बनवाई पट्टिका, दोपहर को कर दिया उद्घाटन

विधायक ने सुबह बनवाई पट्टिका, दोपहर को कर दिया उद्घाटन

Sun, 18 Nov 2018 06:07 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। लोकसभा चुनाव से पहले सोलन में खुद के नाम की पट्टिका टांगने की होड़ शुरू हो गई है। इस बार मोर्चा कांग्रेस के विधायक ने मारा है। रविवार को बेहद गुपचुप तरीके पूर्व मंत्री व सदर विधायक धनीराम शांडिल सलोगड़ा-दधोग-धाऊंसी एंबुलेंस मार्ग का उद्घाटन कर दिया। इस उद्घाटन के लिए रविवार को सभी तैयारियां पूरी की गईं और दोपहर बाद उद्घाटन पट्टिका लगाई गई।

पट्टिका लगते ही सदर विधायक को मौके पर बुलाया गया और उनसे मार्ग का उद्घाटन करवा दिया गया। महज 20 मिनट चले इस उद्घाटन समारोह में कांग्रेसी कार्यकर्ता बराबर पहरा भी देते रहे ताकि भाजपा कार्यकर्ता खलल न डाल सकें। सोलन सदर से विधायक धनी राम शांडिल पूर्व में मंत्री भी रहे हैं और इस दौरान ज्यादातर शिलान्यास या उद्घाटन में उनके ही नाम के बोर्ड लगे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से उन्हें उद्घाटन या शिलान्यास का ज्यादा अवसर नहीं मिल पा रहा था। शहर में भाजपा भी अभी तक ऐसा कोई बड़ा काम नहीं करवा पाई है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री या बड़े दर्जे के नेता से करवाया जा सके। ऐसे में सलोगड़ा में उद्घाटन के लिए तैयार इस इकलौते एंबुलेंस मार्ग पर दोनों ही राजनीतिक दलों की नजर टिकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेता इस मार्ग का उद्घाटन करवाने की तैयारियां कर रहे थे। इसकी भनक कांग्रेस को लग गई और रविवार को ही कांग्रेस पदाधिकारियों ने उद्घाटन की पूरी रूपरेखा तय कर एंबुलेंस मार्ग में विधायक के नाम की पट्टिका लगा दी। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है। लेकिन उद्घाटन के मौके पर विभाग या प्रशासन की तरफ से कोई भी नुमाइंदा मौजूद नहीं था।

मुझे दिल्ली जाना था : कर्नल शांडिल
सदर विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का कहना है कि सलोगड़ा-दधोग-धाऊंसी मार्ग को उन्होंने पैसा जारी किया था। ऐसे में उद्घाटन का अधिकार भी उन्हें ही मिलना चाहिए। वे आगामी कुछ दिनों के लिए दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। ऐसे में कार्यकर्ता चाहते थे कि वे मार्ग का उद्घाटन करके ही जाएं, इसलिए जल्दबाजी में कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर ही वे मार्ग का उद्घाटन करने आए हैं।

कांग्रेसी नेताओं को सिर्फ पट्टिका से मोह : डॉ. कश्यप
भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप का कहना है कि कांग्रेसी नेताओं को हमेशा सिर्फ पट्टिका लगाने का मोह रहा है। चाहे सरकार किसी की भी हो, उन्हें सिर्फ विवाद पैदा करने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि विधायक धनी राम शांडिल को हड़बड़ाहट में उद्घाटन करने से पूर्व सभी तथ्य जांच लेने चाहिए थे और इसकी सूचना कम से कम उस विभाग को देनी चाहिए थी जिसने मार्ग तैयार किया। भाजपा उनके इस कदम का विरोध करेगी।


नदारद थे अधिकारी
शिव मंदिर सलोगड़ा से दधोग-धांऊसी गांव तक 3.2 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया गया है। इस पर करीब 62.420 लाख खर्च किए गए हैं। इस मार्ग का निर्माण लोकनिर्माण विभाग ने करवाया है। लेकिन उद्घाटन मौके पर विभागीय अधिकारी और प्रशासन के लोग नदारद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed