{"_id":"5a4d0b014f1c1bd2178b4b4d","slug":"51514998529-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अवैध निर्माण की मौके पर जाकर तैयार की जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अवैध निर्माण की मौके पर जाकर तैयार की जाएगी रिपोर्ट
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट सड़क पर आए बोल्डरों को हटाती जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नगर परिषद द्वारा चिन्हित 163 अवैध निर्माणों की जांच करने के लिए गठित टीमों ने शहर में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह तीनों टीमें शहर में अवैध निर्माण कार्यों का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र रहेगा किसने कितना उल्लंघन निर्माण कार्य में किया है। इसके बाद नगर परिषद नोटिस भेजेगी। इसका जवाब मालिक को नोटिस देने के 15 दिन के भीतर देना होगा। इसके बाद नगर परिषद की टीम मौके पर जाकर तैयार की गई रिपोर्ट के साथ इस मालिक के जवाब की तुलना करेगी। यदि इसमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नप द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेशानुसार नप को अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नप आवश्यक जरनल हाउस बुलाया था। इसमें 163 चिन्हित अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए हाउस के सभी सदस्यों की सहमति से शॉर्ट ऑफ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया। इसके बाद अब इस पर आगामी कार्रवाई करने के लिए नप ने चिन्हित अवैध निर्माण वाले क्षेत्रों में मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। इसमें नगर परिषद की तीन टीमों में जेई सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह रिपोर्ट तीन दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।
यहां हुए हैं सबसे अधिक अवैध निर्माण
शहर के अधिकतर हिस्सों में टीसीपी अध्यादेश की आड़ में भवन मालिकों ने नियमों को ताक में रखकर बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर दी हैं। शहर के सन्नी साइड, धोबीघाट रोड, राजगढ़, सूर्या विहार, शक्तिनगर, आईटीआई रोड, कलीन, माल रोड, डिग्री कॉलेज एरिया, जौणाजी रोड, कथेड़, कोटलानाला, टैंक रोड, मधुवन कॉलोनी और देंऊघाट में सबसे अधिक अनाधिकृत निर्माण हुए हैं। हाउस की मंजूरी मिलने के बाद इन भवन मालिकों से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण की रिपोर्ट बनानी की शुरू
नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नप द्वारा चिन्हित 163 अवैध भवन निर्माण मालिकों को शॉट ऑफ नोटिस जारी करने से पहले नप द्वारा इनकी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें देखा जाएगा गया कि किसने कितनी नियमों की उल्लंघन की है। इसके तहत ही रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसमें नोटिस देने के बाद इस भवन मालिक के जवाब की इससे तुलना की जाएगी। यदि इसमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं लगता है तो निमयमानुसार कार्रवाई की जाएगी।