फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के किए जाएगें प्रयास

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के किए जाएगें प्रयास

Sun, 31 Dec 2017 09:26 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के किए जाएगें प्रयास
BOOKS

विज्ञापन
सोलन। सरकारी विद्यालयों में छात्रों की निरंतर घटती संख्या को बढ़ाने के लिए सरकार पुख्ता कदम उठाएगी। वर्तमान में सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रह रही है। इस बढ़ाया जाएगा ताकि सरकारी विद्यालय गुणवत्ता एवं अन्य मानकों में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनें। यह बात विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल साधुपुल के वार्षिक समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कही।
उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में भारत विश्व गुरु रहा है और आज भी सभी को मिलकर यह प्रयास करना होगा कि देश के वैभव और संस्कारों से युवा पीढ़ी को परिचित करवाया जाए। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार युक्त शिक्षा समय की मांग है। इससे पूर्व उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे की बढ़ती समस्या से समाज के सभी वर्गों को जूझना पड़ रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें। प्रदेश के सभी स्कूलों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार सभी के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन करेगी। उन्होंने अध्यापक वर्ग से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार को इस कार्य में सहयोग दें। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिप सदस्य कुमारी शीला, नप उपाध्यक्ष मीरा आनंद, महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, सोलन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, सोलन भाजपा मंडल के महामंत्री एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजयुमो के जिला महामंत्री राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सिंह,प्रदेश सचिव सुशील चौहान, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता किश्न वर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नंद राम, विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय समिति के सचिव पवन ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के महासचिव सुरेंद्र, एसडीएम कंडाघाट प्रियंका वर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत तुंदल के प्रधान प्रवीण, उपप्रधान योगेश शर्मा, ग्राम पंचायत झाझा के पूर्व प्रधान योगेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द होगा कलहोग स्कूल भवन का निर्माण
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कहलोग के भवन का निर्माण शीघ्र करवाए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राम कृष्ण तपोवन साधुपुल के स्वामी शिव सेवानंद ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि शिक्षा मंत्री के रूप में सुरेश भारद्वाज का पहला कार्यक्रम साधुपुल के इस विद्यालय में आयोजित किया गया।


107 लोगों ने की भूमि दान
विद्यालय समिति के अध्यक्ष रवि मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए क्षेत्र के 107 लोगों ने 9 बीघा जमीन निशुल्क उपलब्ध करवाई है। करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए गांव में समुचित बजट उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed