फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   झूमके झूमके पर थिरका गुल्लरवाला करसोली स्कूल

झूमके झूमके पर थिरका गुल्लरवाला करसोली स्कूल

Sat, 23 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
झूमके झूमके पर थिरका गुल्लरवाला करसोली स्कूल
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुल्लरवाला करसोली (नालागढ़) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य उपमा शर्मा ने की।

मंच का संचालन बलविंदर सिंह और ज्योति स्वरूप पाठक ने किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत तनु शर्मा व साथियों ने वंदे मतारम से की। जमा दो की मनीष और सहेलियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत की। पूजा व नेहा ने ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत गाया। छठी के छात्र इंद्रजीत व साथियों ने इतनी सी खुशी मुझे दे दो पर नृत्य, लालच बुरी बला है, अधूरी फिल्म पर स्किट, झूमके झूमके पर नाटी डाली।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्कूल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहीं से बच्चों का आधार तैयार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान काबुल सिंह, उपप्रधान विजय भल्ला, पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह, बीडीसी सदस्य हरजीत कौर, दविंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, ज्योति स्वरूप, अंजु गौतम, सुच्चा सिंह, मनोज कुमार, दौलत राम, कमल देव, वरिंद्र सिंह, अमित, नवीन कुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed