फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में वोट डालने के बाद खींची फोटो, सोशल मीडिया में वायरल

सोलन में वोट डालने के बाद खींची फोटो, सोशल मीडिया में वायरल

Fri, 10 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन में वोट डालने के बाद खींची फोटो, सोशल मीडिया में वायरल
मतदान केंद्र में वोट देते हुए खींची तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। सोलन में मतदान के दौरान वीवीपैट की फोटो खींचने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से बवाल मच गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की इस फोटो में मतदाता ने मोबाइल से वीवीपैट की फोटो उस समय ली है जब वह अपने चहेते उम्मीदवार को मतदान कर रहा था। फोटो में उम्मीदवार का नाम और उसका चुनाव चिन्ह भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सोलन जिला में यह फोटो चुुनाव के बाद वायरल हुए हैं और अचानक एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। इन फोटो को खींचने वाले की मंशा भी साफ जाहिर हो रही है लेकिन साथ निर्वाचन आयोग की तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र में किसी भी तरह के कैमरे और मोबाइल को ले जाने पर मनाही कर रखी थी। मीडिया कर्मियों के साथ भी सख्ती से पेश आया गया। लेकिन मतदाता मतदान केंद्रों में वीवीपैट की तस्वीरें खींचते रहे और किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर जारी की यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं है बल्कि ऐसी दो से तीन तस्वीरें वायरल हुई हैं। इनमें से दो तस्वीरें एक ही मतदान केंद्र की हैं जबकि एक तस्वीर किसी दूसरे मतदान केंद्र पर खींची है। तस्वीरें वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मतदान केंद्र अधिकारियों से भी पूछताछ करने की बात कही जा रही है। जिला में इस बार 77.44 प्रतिशत मतदान हुआ है और देर शाम तक मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद अचानक से मतदान के यह फोटो सोशल मीडिया में पहुंच गए।
विज्ञापन


मामले की जांच करेंगे : राकेश कंवर
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने कहा कि मतदान केंद्र की फोटो जारी करना चुनाव नियमों का उल्लंघन है। कहा कि जिस किसी ने भी यह फोटो खींची हैं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। निर्वाचन आयोग पता लगाएगा कि यह फोटो कौन से मतदान केंद्र में किस समय खींची गई और उसके आधार पर वहां तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। मतदान केंद्र में किसी भी तरह के कैमरे ले जाने पर मनाही थी। उन्होंने कहा कि फोटो कहां से वायरल हुई हैं इसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed