{"_id":"5a01ea6e4f1c1bd9538bb9d3","slug":"51510074990-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके हुनर को मंच प्रदान करेगा खेल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके हुनर को मंच प्रदान करेगा खेल विभाग
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
music shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग गांवों और शहर में छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। आप गाते हैं या फिर किसी यंत्र को बजाने का आपके पास हुनर है तो तैयार हो जाइए। आपको प्रतिभा दिखाने का मौका खेल विभाग देने वाला है। हारमोनियम, बांसुरी, लोक गायकी और अभिनय के क्षेत्र में आप नाम कमा सकते हैं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन के सौजन्य से खंड स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि खंड स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों की संख्या और विभागीय बजट को मध्यनजर रखते हुए एक मुश्त दैनिक भत्ता/बस किराये की अदायगी की जाएगी। 12 नवंबर को खंड कंडाघाट के बीआरसी हॉल में यह कार्यक्रम होगा। प्रतियोगिता में 12 से 15 मिनट का लोक नृत्य, 5 से 7 तक का लोक गीत, 8 से 10 मिनट का हारमोनियम लाइट, 12 से 15 मिनट का शास्त्राीय गायन, 5 से 7 मिनट का बांसुरी वादन, 8 से 10 मिनट का तबला वादन, 10 से 12 मिनट का सितार, 10 से 35 मिनट का कथक, 30 से 35 मिनट का एकांकी, 8 से 10 मिनट का वाद्य यंत्र शामिल रहेगा। 16 नवंबर को नालागढ़ सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयनगर में प्रतियोगिता होगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मज्याट कुनिहार में 18 नवंबर, 20 नवंबर को स्पोर्ट्स हॉल चिल्ड्रन पार्क सोलन, 22 नवंबर को धर्मपुर के मसूलखाना में आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में सभी विकास खंडों से चयनित 30-30 सदस्यों का दल जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेगा। इसका आयोजन 25 और 26 नवंबर को आईटीआई सोलन के सभागार में किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय के युवा संयोजक बली राम शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र अवश्य लाने होंगे, नहीं तो उन्हें प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।