फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

सोलन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन विधानसभा क्षेत्र में भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। निर्वाचन अधिकारी सोलन एकता कापटा ने बताया कि रैली में विधानसभा क्षेत्र के 30 बूथ स्तर के अधिकारियों तथा 120 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए एकता कापटा ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन विभाग की ओर से यह सुनिश्चित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में भी कम से कम 90 प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बूथ स्तर के अधिकारियों तथा स्वयंसेवियों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को मत प्रयोग के बारे में जागरूक किया। लोगों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) तथा वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed