{"_id":"61ae4b75b59c9c21f70f0027","slug":"5-10-crore-appoved-for-development-works-in-solan-mc-solan-news-sml392587584","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में विकास कार्यों के लिए 5.10 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में विकास कार्यों के लिए 5.10 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
सोलन नगर निगम के तीसरे हाउस पर मुद्दे उठाते पार्षद। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में विकास कार्यों के लिए 5.10 करोड़ मंजूर
नगर निगम जनरल हाउस में पार्षदों को स्वीकृत किए 30-30 लाख
अगले वित्त वर्ष से ई-ऑफिस के रूप में कार्य करेगा निगम कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर निगम सोलन के तहत सभी 17 वार्डों में विकासात्मक कार्यों के लिए निगम ने पांच करोड़ 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। सोमवार को हुए नगर निगम के तीन दिवसीय जनरल हाउस में बाकायदा पार्षदों को इसके लिए 30-30 लाख आवंटित किए गए। नगर निगम की आमसभा महापौर पूनम ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें निगम के आयुक्त एलआर वर्मा सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।
तीन चरणों में आयोजित हुए नगर निगम सोलन के इस जनरल हाउस के अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई। पार्षद शैलेंद्र गुप्ता के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया कि सोलन शहर में अंडर ग्राउंड पाथ और पार्किंग बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई को सौंपा जाएगा। साथ ही ओवर हेड ब्रिज बनाने पर भी विचार किया जाएगा। नगर निगम के सभी कार्यों ऑनलाइन करने पर आम सभा में सहमति मंथन किया गया। इसके निर्णय लिया कि आगामी वित्त वर्ष से निगम कार्यालय ई-ऑफिस के रूप में काम करेगा। पानी, हाउस टैक्स समेत कूड़े के बिल ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।
एलएंडटी कंपनी बनाएगी शहर की डीपीआर
शहर के विकास को लेकर नगर निगम कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी के साथ करार करने जा रही है। निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने बताया कि यह कंपनी शहर में सड़क, सीवरेज की डीपीआर बनाने के साथ निर्माण कार्य भी करेगी। इसे लेकर कंपनी के साथ आगामी नौ दिसंबर को निगम कार्यालय में बैठक रखी गई है।
विज्ञापन
शहर में बनेंगे दो जल भंडारण टैंक
पानी की समस्या से जूझ रहे सोलन शहर के लिए नगर निगम ने दो नए जल भंडारण टैंक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। निगम की आम सभा में निर्णय लिया कि मौजूदा मुख्य भंडारण टैंकों के साथ एक अन्य टैंक और जवाहर पार्क में भी एक स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।