{"_id":"5c87ec85bdec223c9927491b","slug":"41552411781-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन से सीएम ने किया चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन से सीएम ने किया चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। शिमला सीट पर मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट कटने की चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है। वहीं सीएम ने मंगलवार को शिमला संसदीय सीट के तहत दून विस क्षेत्र में चुनावी शंखनाद कर दिया। बद्दी के निकट मलपुर में एसटी मोर्चा के जिला सम्मेलन में बाकायदा सीएम की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने साफ कहा कि शिमला सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप को मैदान में उतारा जाएगा और वह लगातार तीसरी बार सांसद बनेंगे।
सत्ती ने पार्टी की जनसभा में कहा कि पूरा देश मोदी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए बेताब है और उनकी नीतियों से केंद्र में दोबारा एनडीए सरकार बनेगी। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले केंद्र में घोटाले करने वालों की सरकार थी, अब पांच साल मेें एक भी घोटाला नहीं हुआ है। इसके अलावा भारत की पूरे विश्व में साख बढ़ी है और पाक को भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। बड़े काम की चर्चा करने की जरूरत नहीं होती। पहले सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि मोदी की देश व प्रदेश को जरूरत है और हिमाचल उनका दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने उनके खाते में पैसे डाले, ताकि वे बीज व खाद खरीद कर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूछती है कि आखिर पैसा कहां गया तो बता दें कि पहले यह पैसा नेताओं की जेब में जाता था, जबकि अब सीधा आम लोगों के खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री विकास करवाने की बजाय पेशी कभी सुनवाई पर रहते थे, लेकिन अब यह प्रथा बंद हो गई है और विकास की नई बयार बह रही है। इस मौके पर एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सूरत नेगी ने सीएम व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया और उनको मोर्चे की ओर से शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। सूरत नेगी ने कहा कि एसटी मोर्चा चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
जयराम ठाकुर ने शिमला संसदीय सीट के तहत आने वाले विस हलके को अपनी पार्टी के लिए भाग्यशाली करार दिया। उन्होंने कहा कि 2007 में विनोद चंदेल यहां से जीती, तो सरकार भाजपा की बनी। 2017 में परमजीत जीते तो भी प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। अब हमने दून से चुनावी शंखनाद किया तो हम शिमला सहित चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीतेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री राजीव सैजल, मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी, सांसद वीरेंद्र कश्यप, संगठन मंत्री शिमला पुरुषोत्तम गुलेरिया, दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा उपस्थित रहे।