फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी में कूड़े से परेशान 200 ग्रामीणों ने तहसीलदार नालागढ़ के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बददी में कूड़े से परेशान 200 ग्रामीणों ने तहसीलदार नालागढ़ के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 14 Jun 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के केंदूवाला में स्थित सीईटीपी और कचरा प्लांट की बदबू से तंग ग्रामीणों ने वीरवार को तहसीलदार दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे भुड्ड बस अड्डे पर धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हुई। इसके बाद काफिले के रूप में लोग नालागढ़ पहुंचे तथा एसडीएम के उपलब्ध न होने के कारण तहसीलदार नालागढ़ केशव कोली को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें समस्या से पूरी तरह निजात दिलाई जाए या फिर
विज्ञापन

इच्छा मृत्यु की मंजूरी दें।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि पंचायत मलपुर के तहत केंदूवाल में उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगा रखा है तथा इसके साथ नप बद्दी का कचरा प्लांट है। सीईटीपी और कचरा प्लांट की बदबू से निचला मलपुर, निचली भुड्ड, खास खोल मैरा, दासोमाजरा, खास खोल, बेरियां, ब्राह्मण बस्ती, घुमंतू गुर्जर बस्ती, केंदूवाल, लंडेवाला, कल्याणपुर तथा शीतलपुर के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सीईटीपी और कचरा प्लांट ग्रामीणों की जान के दुश्मन बन गए हैं। इससे निकलने वाली तेज बदबू के बीच लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके बच्चे भी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रदूषण से आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित नहीं है। इस समस्या को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रशासन और सरकार के समक्ष रखने के बावजूद हल नहीं पाया। ग्रामीणों ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि उन्हें इस समस्या से पूर्ण रूप से निजात दिलाई जाए या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी दें। ग्रामीणों ने कहा कि तिल-तिल मरने से अच्छा है कि हम अपने परिवारों समेत अपनी जान दे दें। तहसीलदार नालागढ़ केशव कोली ने बताया कि ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के माध्यम से जो ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा है उसे जल्द भेजा जाएगा।

इस मौके पर पूर्व बीडीसी सोमनाथ, प्रधान पोला राम चौधरी, उपप्रधान गुरदास, दयाल सिंह, मोहिंद्र सिंह, नछतर पंच, जस्वीर, गुरमीत, सुरजीत, छोटा राम, सुखदेव सिंह, जगत सिंह, कर्मचंद, बुधराम मैरा, रघुवीर सिंह, कर्मचंद, यादविंद्र सिंह, अवतार सिंह, धर्मपाल, हंसराज शर्मा, बाल कृष्ण, श्याम लाल, दीप चंदेल, काला सिंह, बलराम शर्मा, राम सिंह, ममता देवी, सोमा देवी, सुदेश कौर, गुरजीत कौर, आशा देवी, सोमा देवी, निर्मला देवी, सुनीता, सवित्री, राणो देवी, प्रीती और पुष्पा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed