{"_id":"5aede47e4f1c1b61098b810e","slug":"41525539966-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा और अर्जुना सदन के बीच खेला गया फाईनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा और अर्जुना सदन के बीच खेला गया फाईनल मैच
Updated Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन गीता आदर्श विद्यालय अंतर्सदनीय वरिष्ठ वर्ग का फुटबाल मैच ठोडो मैदान में खेले गया। यह मैच अर्जुना और कृष्णा सदन के बीच खेेला गया। प्रधानाचार्य स्नेह शर्मा ने सबसे पहले खिलाड़ियों को खेल के नियमों बारे अवगत करवाया तथा शपथ दिलवाई गई। कृष्णा सदन की ओर से आयूष, सजल, मोहित, अखिल, अभिनव, आकाश, हर्ष, सेचित, मानव, ललित और अर्जुना सदन की ओर से अभय, अक्षत, अक्षित, रवि, मंत्रण, भूपेंद्र, अंकुश, अभिषेक, वैभव, रोहित, अधिराज, प्रणित, समीर और राजविंद्र ने टीम का नेतृत्व किया। कड़े मुकाबले के बाद अर्जुना सदन ने छह चार से बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सजल को दिया गया। गोल कीपर अखिल, सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी अभिषेक रहा।
विज्ञापन