फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिजली की लोड क्षमता बढ़ाने के लिए बनाऐ जाएंगे तीन सबस्टेशन

बिजली की लोड क्षमता बढ़ाने के लिए बनाऐ जाएंगे तीन सबस्टेशन

Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का लोड बढ़ाने के लिए विद्युत बोर्ड 18 करोड़ रुपये की लागत से तीन सबस्टेशन बनवाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत विद्युत बोर्ड सोलन के बसाल में 4 करोड़ 52 लाख रुपये से 3.15 एमवीए के एक सबस्टेशन, सायरी में 6 करोड़ 41 लाख से 3.15 एमवीए के एक सबस्टेशन और चायल में 6 करोड़ 91 लाख रुपये के एक सबस्टेशन का निर्माण करवाएगा। सबस्टेशनों के तैयार होने से 30 एमवीए बिजली के लोड की क्षमता बढ़ेगी। इससे सोलन के कथेड़ स्थित 132/ 33 की विद्युत सबस्टेशन और अन्य सबस्टेशनों की 50 एमवीए क्षमता बढ़कर 80 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने अगले तीन महीनों में सबस्टेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के मौसम में बिजली की खपत बढ़ रही है। सर्दियों के मौसम में कथेड़ स्थित 132/ 33 सबस्टेशन लोड बढ़ने पर पावर कट लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोलन के विद्युत सबस्टेशन में 50 एमवीए बिजली के लोड की क्षमता है लेकिन इन दिनों सबस्टेशनों पर 54 एमवीए का लोड पड़ रहा है। यही कारण है कि विद्युत बोर्ड को शहर में बिजली के कट लगाने पड़ रहे हैं। नए सबस्टेशन बनने से सोलन सहित गढ़खल, कंडाघाट, ओच्छघाट और सराहां के फीडरों में बिजली की डिमांड आसानी से पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य को हो रहे लाखों खर्च
विद्युत सबस्टेशन पर अतिरिक्त लोड पड़ने के बाद खराब होने वाली मशीनरी को ठीक करने पर ही साल लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सबस्टेशन बनने से शहर सहित उपनगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बिजली की आपूर्ति सुचारु होगी। शहर के विद्युत सबस्टेशनों से सोलन के 11 फीडरों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा सोलन के साथ लगते कंडाघाट के 6, गढ़खल 4 और ओच्छघाट के 4 फीडरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यह मांग कथेड़ स्थित 132/33 केबी विद्युत सबस्टेशन अलावा कंडाघाट, गढख़ल, ओच्छघाट और सराहां के सबस्टेशनों से पूरी हो रही है।


बिजली की खपत बढ़ने पर लगाने पड़ रहे कट
विद्युत बोर्ड के एसई एसके सेन ने बताया कि सर्दियों के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से सबस्टेशनों में पावर लोड पड़ रहा है। लोड को कम करने के लिए शहर में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। इस समस्या के हल के लिए बसाल, चायल और सायरी में तीन नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed