{"_id":"5a3cf4904f1c1bcd6d8b58bc","slug":"41513944208-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर की दौड़ में दीपक और कोमल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर की दौड़ में दीपक और कोमल प्रथम
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की ओर से लंबी और मध्यम दूरी की जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गय। इसमें 140 पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। 13 से 15 वर्ष आयु लड़के वर्ग में 3000 मीटर की दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठो के दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोलन के अभिषेक ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों के श्याम बहादुर तीसरे स्थान पर रहे। 13 से 15 वर्ष आयु लड़कियों कें वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटबेजा की कोमल ठाकुर ने पहला स्थान, प्रिया ठाकुर ने दूसरा और शामती सोलन की रिया तीसरे स्थान पर रही। 16 से 19 आयु लड़के वर्ग में 5 हजार मीटर दौड़ में सोलन के दोरना बहादुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजू दूसरे और प्रेम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 16 से 19 आयु लड़कियों के वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में सोलन की अस्मिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मीना दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों की निकिता तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पर एडीएम सोलन संदीप नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। पहले तीनल स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 06 हजार, 05 हजार और 04 हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं वह 12 विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 26 दिसंबर को कुल्लू में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार, व 08 हजार की नकद राशि ईनाम में दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय के युवा संयोजक बलीराम शर्मा, प्रशिक्षक हरविंद्र सिंह, भूपेंद्र वर्मा, ज्योति पठानिया, मदन लाल ठाकुर, दिनेश कुमार, सीता राम, सतपाल, रक्षा वर्मा सहित पांचों खंडों से टीम प्रभारी मौजूद रहे।