{"_id":"5a2816cb4f1c1b97678c009a","slug":"41512576715-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली कलाकारों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली कलाकारों ने जमाया रंग
Updated Wed, 06 Dec 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
नेपाली समाज के समारोह में डांस करती कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोलन। नेपाली देशभक्ता आवाज एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित नेपाली सेलीब्रेशन स्पेशल 2017 कार्यक्रम में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। नेपाली और हिंदी गानों पर युवाओं ने डांस कर वाहवाही बटोरी। नेपाली समाज के बुधवार को सोलन में आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाली फिल्मी जगत के महानायक राजेश हमाल मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों का अपने चर्चित डायलॉग बोलकर मनोरंजन किया। समारोह में कलाकारों ने छल-छल छलकेयो पानी, पानी से छलकेयो जवानी और मात लागेयो मन मेरे मइयां मात लागेयो आदि नेेपाली गाने गाकर वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम की शुरुआत गायक कॉमेडियन और कार्यक्रम संचालक मिलन सापकोटा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ में ज्ञान विज्ञान और दुनिया भर की बातें कीं। इसके बाद गायिका एवं डांसर भावना आचार्य ने अपनी गायकी तथा नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। नायिका एवं डांसर आरुषि मगर ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। डांसर मॉडल निरुता शाही ने नेपाली गाने पर डांसकर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नेपाली देशभक्त आवास संस्थान ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सोलन निवासी विजय थापा राजेंद्र सिंह थापा, मनोज थापा और प्रेम ओली ने विशेष भूमिका अदा की। नेपाल से आए इवेंट आर्गेनाइजर लक्ष्मण छेत्री, भरत छेत्री और कमल सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आए आरएसडी डांस ग्रुप के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।