फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर के तीन और आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब मिली मूंगफली

शहर के तीन और आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब मिली मूंगफली

Wed, 29 Nov 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के तीन और आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब मिली मूंगफली
सोलन में म‌िली फंगल लगी मूंगफली। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। आंगनबाड़ी में फफूंद लगी मूंगफली बांटने के मामले में विभाग हरकत में आ गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेेतृत्व में विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान आंगनबाड़ी में पाई गई करीब डेढ़ किलो मूंगफली को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर उसे बदलवाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस टीम ने शहरी क्षेत्र के सभी 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में मूंगफली के दाने की जांच की। इसमें से तीन अन्य केंद्रों में भी मूंगफली खराब होने की पुष्टि हुई है। इन केंद्रों में 20 से 24 किलोग्राम मूंगफली खराब हालत में पाई गई है। इसे विभागीय टीम ने बदलवाने के आदेश दिए हैं और इस मूंगफली को इस्तेमाल में न लाने की हिदायत संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी है।
विज्ञापन

क्लीन, जवाहर पार्क और कथेड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मूंगफली खराब मिली है। गौरतलब है कि कारगिल मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में फफूंद लगी मूंगफली बरामद हुई थी। इस आंगनबाड़ी केंद्र में विभाग की ओर से सितंबर में 15 किलोग्राम मूंगफली प्रदान की थी। इसमें से अब सिर्फ डेढ़ किलोग्राम मूंगफली बाकी बची है। अन्य मूंगफली का आंगनबाड़ी में इस्तेमाल हो चुका है। आंगनबाड़ी में मूंगफली का इस्तेमाल सप्ताह में दो दिन बच्चों के लिए बनने वाले मिष्ठान में किया जाता है। हर दूसरे शनिवार को 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों को भोजन के रूप में इन्हें प्रदान करने का नियम है। विभाग ने अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को भी साफ हिदायत जारी की है कि कहीं खराब मूंगफली या अन्य खाद्य सामग्री आंगनबाड़ी में है तो उसका इस्तेमाल न करें और इसकी सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण : पवन
सीडीपीओ सोलन पवन कुमार ने कहा कि टीम ने कारगिल मोहल्ला आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया है। यहां मूंगफली खराब हालत में पाई गई है। विभाग ने इनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और आंगनबाड़ी को ताजा मूंगफली प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा अन्य तीन आंगनबाड़ियों में भी खराब मूंगफली की शिकायत मिली है। इसे बदलवाने को कहा है। विभाग बच्चों और युवतियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखरखाव सही न होने से हुई खराब : नीलम
आंगनबाड़ी केंद्र में मूंगफली की सप्लाई करने वाले स्वयं सहायता समूह की प्रधान नीलम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को 17 सितंबर को मूंगफली वितरित की थी। इसका इस्तेमाल दो माह में करना था। कहा कि सही रखरखाव न होने की वजह से मूंगफली खराब हो सकती है। कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों से मूंगफली के खराब होने की शिकायत मिलेगी उन्हें नई सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed