{"_id":"5a01eb614f1c1bd9538bb9df","slug":"41510075233-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर में गुणाई ने बसाल को हराकर जीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर में गुणाई ने बसाल को हराकर जीता कबड्डी का खिताब
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड सोलन के तहत पंचायत हरिपुर में दो दिवसीय जालपा मेले की कबड्डी स्पर्धा गुणाई ने जीत ली। गुणाई ने बसाल की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा। विजेता को 7100 और बसाल को 6100 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में स्थानीय पंचायत के प्रधान पंकज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन धरोहर है और इन्हें सहेज कर रखना बहुत ही अच्छा है। मेले के माध्यम से ही भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है।
उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 7100 रुपये दिए। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंचायत समिति सदस्य डीडी कश्यप भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 2006 से आरंभ हुए इस मेले का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर तत्कालीन प्रधान विक्रम सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मेले के दौरान कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वॉलीबाल में चंडीगढ़ ने हरिपुर की टीम को शिकस्त दी। टेक चंद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर बाल कृष्ण मेला कमेटी के प्रधान प्रेम चंद, उपप्रधान हरिपुर, न्याज मुहम्मद पूर्व प्रधान, नेकराम, जीआर शेख, सीता राम और कन्हैया लाल ठाकुर मौजूद रहे।