{"_id":"59f609514f1c1bd1538b9bf1","slug":"41509296465-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी और प्रियंका को चुना सर्वश्रेष्ठ छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी और प्रियंका को चुना सर्वश्रेष्ठ छात्राएं
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल कसौली में 60वां दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और स्कूल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कसौली के ब्रिगेडियर दीपक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, स्कूल की सिस्टर सैलवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस मौके पर मंच का संचालन कर रहे मृदुल ने स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें स्कूल की जमा दो कॉमर्स विषय की मानसी अग्रवाल और नॉन मेडिकल से प्रियंका काव्या को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि, स्कूल के बेस्ट हाउस की ट्रॉफी सेंट पेट्रिक हाउस को दी गई। स्कूल में अच्छा अनुशासन बनाए रखने के लिए गीतांजलि और शुभम को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें श्रुति, राघव, सीया, सिमरन, सान्या, विनिता, इंदुजा, काव्य, प्रणव, धैर्य, रुचिका, शाईना, त्रिपतास, सुनिधि, कायरा, अयान, आदित्य, संचित, अर्चन, आरव ठाकुर, मोहक, वेवयानी, अक्षित, देवांक, युवी, चर्चिल आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापक वंदना, रानी, वनिता, मृदुला, वर्णिका, सरिता, अमरदीप, नवीत, नीशात, मधु, अर्चना, पूनम, रंजना, स्वेता, मनदीप, अमनदीप आदि मौजूद रहे।