{"_id":"5ff865ea8ebc3e30cf583687","slug":"4-traders-served-notice-for-selling-mutton-and-chicken-without-health-check-in-subathu-solan-news-sml357073980","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्वास्थ्य जांच मुर्गे, बकरे का मीट बेच रहे चार मीट कारोबारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्वास्थ्य जांच मुर्गे, बकरे का मीट बेच रहे चार मीट कारोबारियों को नोटिस
विज्ञापन
सुबाथू(सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में बिना मेडिकल जांच के बकरे और मुर्गे का मीट बेचा जा रहा है। इसका खुलासा शुक्रवार को मीट दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है। इसमें पाया गया कि सुबाथू की चार दुकानों में बिना स्वास्थ्य जांच के ही मुर्गे और बकरों का मीट बेचा जा रहा है। इससे बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
निरीक्षण में टीम ने पाया कि दुकान में मीट का रखरखाव सही नहीं था। वहीं बकरों और मुर्गों को काटने से पहले उनकी कोई भी स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट भी वे पेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में बर्ड फ्लू की दहशत के बावजूद भी छावनी परिषद सुबाथू में लंबे अरसे से पशु चिकित्सा अधिकारी की मेडिकल स्टैंप के बिना ही मीट शॉप में धड़ल्ले से मीट बेच रहे हैं। हैरत है कि जिला प्रशासन और छावनी परिषद इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
वीरवार को जिले में सभी मीट की दुकानों के निरीक्षण को लेकर उपायुक्त सोलन से जारी आदेश के बाद शुक्रवार को छावनी परिषद के हेल्थ निरीक्षक प्रिंस कुमार ने सुबाथू के सभी ढाबों और मीट शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी मानसी शर्मा ने बताया कि सुबाथू में कोई बूचड़खाना पंजीकृत नहीं है। छावनी में चल रही मीट शॉप की मेडिकल जांच परिषद की जिम्मेदारी है। छावनी परिषद के कार्यकारी अधीक्षक चिरंजी लाल ने कहा कि पहले भी मीट विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। आदेशों के उल्लंघन करने वाले मीट विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।