{"_id":"699366110d330d545a07ef04","slug":"3850-japanese-fruit-plants-planted-in-pajina-cluster-36-farmers-will-benefit-solan-news-c-176-1-sln1003-163335-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पजीणा क्लस्टर में जापानी फल के 3850 पौधे रोपे, 36 किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पजीणा क्लस्टर में जापानी फल के 3850 पौधे रोपे, 36 किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
पजीणा क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना के तहत जापानी फल का पौधा रोपित करते विधायक संजय अवस्थी।
अर्की के विधायक ने किया एचपी शिवा परियोजना के तहत फल पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
पजीणा क्लस्टर में इस परियोजना से 36 किसानों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी।
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के पजीणा क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण के तहत फल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 3850 जापानी फल (पर्सिमन) के पौधे रोपे गए। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी का अहम स्थान है। प्रदेश सरकार सेब के अलावा अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पजीणा क्लस्टर में इस परियोजना से 36 किसानों को लाभ मिलेगा और 18 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। अवस्थी ने बागवानों को जलवायु के अनुसार वैज्ञानिक जानकारी देने की आवश्यकता जताई, ताकि वे बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ड्रैगन फ्रूट, कीवी, ब्लूबेरी और एवोकाडो जैसे फलों की बाजार में अच्छी मांग है और क्षेत्र में इनकी उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। इसके अलावा, विधायक ने ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी में विकास कार्यों के लिए 84 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। बमेली-पजीणा-सरयाली-कोरकूफर मार्ग निर्माण के लिए 26 लाख रुपये, महिला मंडल पजीणा के भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और सामान क्रय के लिए 21 हजार रुपये की भी घोषणा की। साथ ही विधायक ने पजीणा से सौरा मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
इस दौरान विधायक ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस के सीडी बंसल, बागवानी विभाग की उप निदेशक शिवाली ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक संजय शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।