{"_id":"614e12c58ebc3e03871815e2","slug":"32-years-old-taxation-system-to-be-reformed-in-parvanoo-solan-news-sml384959925","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में 32 साल बाद सुधरेगी टैक्स प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में 32 साल बाद सुधरेगी टैक्स प्रणाली
विज्ञापन
32 years old taxation system to be reformed in Parvanoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में जल्द नई टैक्स प्रणाली लागू होगी। इसे लागू करने के लिए नगर परिषद परवाणू की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। अब परवाणू में एक समान घर पर एक समान टैक्स प्रणाली लागू होगी। इससे 32 साल बाद लोगों को राहत मिलेगी और पुरानी टैक्स नीति से छुटकारा मिलेगा। नगर परिषद परवाणू ने इस टैक्स प्रणाली को लागू करने के लिए वार्डों का सर्वे भी करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार परवाणू में अभी तक रजिस्ट्री के आधार पर टैक्स लगता था। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। रजिस्ट्री की वैल्यू के हिसाब टैक्स काफी अधिक बन जाता था। परवाणूवासी इस टैक्स प्रणाली में लंबे समय से बदलाव की मांग कर रहे थे।
यह प्रणाली 1987 तक चली और इसके बाद इस प्रणाली को बदल कर कीमत पर 7.5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाना शुरू किया गया। इस प्रणाली को 2012 में बदल कर घरों की रजिस्ट्री पर 7.5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाना शुरू किया। इससे परवाणू में अलग-अलग समय मे हुई रजिस्ट्री की वैल्यू से एक जैसे घर के टैक्स में भी भारी अंतर आया। इस कारण टैक्स प्रणाली विवादों में आ गई।
विज्ञापन
पिछली नगर परिषद से किए जा रहे कयास
नगर परिषद के पार्षद और पूर्व नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि पुरानी टैक्स प्रणाली को बदलने की मांग लंबे समय से आ रही थी। इस के प्रयास पिछली नगर परिषद के समय से ही शुरू हो गए थे। वहीं परवाणू नगर परिषद की प्रधान निशा शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार में लाना नगर परिषद के 100 दिन के कार्य प्रस्ताव में था जो शीघ्र पूरा होने जा रहा है। नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि नई प्रॉपर्टी टैक्स की प्रणाली को शुरू करने का कार्य पूरा हो चुका है। सरकार की मंजूरी आने पर इसे शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।