{"_id":"5c8e4f43bdec2213f932ec3a","slug":"31552830275-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीमा पर लगे क्रशर हिमाचल की नदियों में कर रहे हैं खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीमा पर लगे क्रशर हिमाचल की नदियों में कर रहे हैं खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की सीमा पर लगे क्रशर हिमाचल की नदियों में कर रहे खनन
ग्रामीणों ने क्रशर मालिक पर लगाया आरोप, एसडीएम और खनन विभाग को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। हरियाणा सीमा पर हिमाचल के गांव बग्गुवाला के साथ लगे एक क्रशर मालिक पर स्थानीय लोगों ने हिमाचल की नदियों से अवैध खनन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत खनन विभाग और एसडीएम को दी। स्थानीय निवासी रुलदु राम, तेत्रपाल, कनवर, नितेश, जसविंद्र, गणेश, गुरबक्श ने बताया कि यहां रात के अंधेरे में अकसर जेसीबी और टिपर सारी रात खनन कार्य करते हैं। हरियाणा के क्रशर मालिक ने हिमाचल की वन विभाग की भूमि पर मलबा डंप किया हुआ है। इसी आड़ में यहां साथ लगती नदी से अवैध पत्थर व बजरी उठाई जा रही है। खनन विभाग को इस बारे में कई बार जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर पंचायत प्रधान को भी इसकी जानकारी दी गई और उन्हें मौका भी दिखाया गया। वहीं वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई हल नहीं हो रहा है। खनन के चलते बीबीएन की नदियां गहरी होती जा रही हैं और जलस्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां खनन कार्य पर रोक लगाई जाए। स्थानीय प्रधान कुलतार मेहता का कहना है कि जहां मलबा फेंका गया, वह वन विभाग की भूमि है।
इस बारे में खनन निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने कहा कि हिमाचल की सीमा में मलबा फेंकने और खनन करने वाले हरियाणा के क्रशर मालिका पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर यह भूमि वन विभाग के अंतर्गत है तो वन अधिकारियों को भी साथ लेकर निशानदेही करवाई जाएगी।
क्रशर मालिक मान मानसिंह मेहता ने हिमाचल में खनन से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि निशानदेही के अनुसार यदि मलबे वाली भूमि हिमाचल सरकार की निकली तो मलबा उठा लिया जाएगा।