फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मालरोड़ पर व्यापारी दुकानों में एकत्र करेंगे कूड़ा, एसोसिएशन ने बांटे 150 थैले

मालरोड़ पर व्यापारी दुकानों में एकत्र करेंगे कूड़ा, एसोसिएशन ने बांटे 150 थैले

Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
मालरोड पर व्यापारी दुकानों में एकत्र करेंगे कूड़ा, 150 थैले बांटे
विज्ञापन

सोलन में 50 रुपये मासिक दर से उठाया जा रहा कूड़ा, मालरोड को डस्टबिन फ्री करने का लक्ष्य
मालरोड के बाद सीजेएम रेजिडेंस क्षेत्र को डस्टबिन फ्री करने पर होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के अति व्यस्त मालरोड पर गीले-सूखे कूड़ा-कर्कट को ठिकाने लगाने के लिए 150 व्यापारियों को कूड़ा डालने के लिए थैले बांटे गए। अब इन थैलों में कूड़ा इकट्ठा करने के बाद सीधा नगर परिषद की गाड़ी में डाला जा सकेगा। शहर को डस्टबिन फ्री करने के उद्देश्य से ये थैले नगर परिषद और मालरोड व्यापारिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में व्यापारियों को बांटे गए हैं। शनिवार से शहर के मालरोड को डस्टबिन फ्री किया जा चुका है। इसके चलते मालरोड पर रखे डस्टबिन हटा दिए गए हैं। इस मुहिम में व्यापारियों से नगर परिषद के पहले से निर्धारित 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क ही लिया जा रहा है। इससे पूर्व शहर दिन प्रतिदिन कूड़े के ढेर में तबदील होता जा रहा था। सारा कूड़ा डस्टबिन के बाहर बिखरा रहता था। इस पर खाने की तलाश में मवेशी भी बैठे रहते थे। इससे सफाई व्यवस्था चरमराती जा रही थी। मालरोड को डस्टबिन फ्री करने के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार भी किया जा रहा है। इन थैलों में इकट्ठे कूड़े को नगर परिषद की गाड़ी दिन में दो बार उठाने के लिए आएगी।
150 व्यापारियों को कूड़ा डालने के लिए बांटे थैले
मालरोड व्यापारिक संघ के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि मालरोड पर गीले-सूखे कूड़े-कचरे को डालने के 150 व्यापारियों को थैले बांटे गए। उन्होंने बताया कि शहर को डस्टबिन फ्री करने की पहल हो चुकी है। मालरोड के बाद सीजेएम रेजिडेंस के पास डस्टबीन फ्री करने का कार्य होगा।
विज्ञापन

पहले से ही निर्धारित दर से उठाया जा रहा कूड़ा
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मालरोड से डस्टबिन हटा दिए गए हैं। व्यापारियों को कूड़ा डालने के लिए थैले बांटे गए हैं। पहले से निर्धारित 50 रुपये की दर से कूड़े को उठाया जा रहा है जिसे नगर परिषद की गाड़ी दिन में दो बार उठाने के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed