{"_id":"5c83ef55bdec2213fe5d1ca5","slug":"31552150357-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों का सम्मान, रोड शेफ्टी कार्यक्रम में डीसी ने नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों का सम्मान, रोड शेफ्टी कार्यक्रम में डीसी ने नवाजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपेंद्र सिंह को मिला बेस्ट रोड़ सेफ्टी पुरस्कार
हाईवे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों का सम्मान
रोड शेफ्टी कार्यक्रम में उपायुक्त ने नवाजे अच्छा काम करने वाले कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। फोरलेन निर्माता कंपनी एरिफ इंजीनियर्स की ओर से आयोजित जिला स्तरीय रोड शेफ्टी सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर उपायुक्त विनोद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने बताया कि शिमला-कालका नेशनल हाईवे अति महत्वपूर्ण है। इस हाईवे का ज्यादातर हिस्सा सोलन जिला में आता है और इन दिनों हाईवे पर फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यही अपेक्षा है कि हाईवे समय पर तैयार हो और इसमें सुरक्षा उपकरण ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएं, ताकि हादसे की कोई भी संभावना न रहे। उन्होंने इस मौके पर एरिफ इंजीनियर्स के महानिदेशक मनीष मोंगा हाईवे की खासियत और इससे लोगों को मिलने वाले फायदे के बारे में भी मौजूद लोगों को जागरूक किया।
उपायुक्त ने सप्ताह भर चले विभिन्न आयोजनों, जिनमें प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग शामिल थे के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग से महेंद्र कुमार, पवन कुमार, गुलशन, निक्कू राम, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, वन विभाग से वनरक्षक हीना कुमारी, बेस्ट रोड सेफ्टी पुरस्कार भूपेंद्र सिंह को प्रदान किया गया। इसके अलावा अजय कुमार, रति राम, नवन कुमार, संजय कुमार, सतीश साहिल डोगरा, सतीश सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, राज कुमार, महिंद्र ठाकुर, राजकुमार, अनिल कुमार, गुरमेध सिंह, हिमांशु, संजीव, सुरजीत और राज सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान, एसडीएम सोलन रोहित राठौर के अलावा एरिफ इंजीनियर्स के महानिदेशक मनीष मोंगा और प्रोजेक्ट प्रबंधक स्क्वाड्रन लीडर अमित मलिक मुख्य तौर पर मौजूद रहे।