फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महिलाएं पूजनीय, उनका सम्मान करें : नीलम

महिलाएं पूजनीय, उनका सम्मान करें : नीलम

Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं पूजनीय, उनका सम्मान करें : नीलम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला की ओर से डिग्री कॉलेज सोलन में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 150 छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई और महिला अधिकार एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज प्राचार्य नीलम कौशिक और समाजसेवी देवेंद्र गुप्ता ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि महिलाएं पूजनीय हैं और उन्हें उसी दृष्टि से देखा जाना चाहिए। महिलाओं का सम्मान जहां होता है, वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि उनके साथ कहीं अन्याय हो तो वे इसे बर्दाश्त न करें। अन्याय का विरोध करें और आवश्यक हो तो पुलिस की भी मदद लें। इस मौके पर समाजसेवी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कन्या भ्रूण हत्या से महिलाओं का शोषण शुरू होता है। जो निरंतर जारी है। महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


पेंटिंग में हर्षिता प्रथम
इस दौरान पेंटिंग, भाषण और लघु नाटिका पेश की गई। इसमें संस्थान के छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित, दिव्या दूसरे, गौरी तीसरे और वीना चौथे स्थान पर रही। इसी के साथ भाषण प्रतियोगिता में सरोज प्रथम, विक्रम शर्मा, आकांक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान का स्टाफ और अन्य बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed