फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहीदी स्मारक के लिए जगह हुई फाईनल

शहीदी स्मारक के लिए जगह हुई फाईनल

Sun, 03 Mar 2019 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के पार्क स्टेडियम में बनेगा शहीदी स्मारक
विज्ञापन

हेरिटेज सोसायटी की बैठक में दिया अंतिम रूप, तय हुई जगह
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। शहीदों की शहादत और उनके प्रति सम्मान में पार्क स्टेडियम में बनने वाले शहीदी स्मारक के लिए जगह चयनित कर ली गई है। जल्द ही भव्य स्मारक बनकर जनता को समर्पित होगा। शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के दृष्टिगत बनाए जाने वाले शहीदी स्मारक में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी और जन सहयोग से इसका निर्माण किया जाएगा। नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी ने अपनी बैठक में हरी झंडी देते हुए अब इसके निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। उसके बाद आर्किटेक्ट और ठेकेदार के साथ सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने निर्माण स्थल का दौरा कर तैयारियों को जायजा लिया। इस पार्क स्टेडियम का जीर्णोद्धार कर इसे सुसज्जित ढंग से बनाया है। 30 बीघा भूमि पर बने पार्क स्टेडियम में ओपन एयर थियेटर, हेरिटेज बिल्डिंग और पार्क का प्रावधान किया गया है। वहीं म्यूजियम और लाइब्रेरी की सुविधा भी दी गई है। बैठक में लाला रूपनारायण, गुरचरण चन्नी, डॉ. आशिमा जैन, रड़ियाली पंचायत प्रधान इंदू ठाकुर, उपप्रधान हरदीप सिंह, हरबंस पटियाल, बग्गा राम, नरेंद्र सिंह, आरजी अग्रवाल, दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजीव शर्मा, जयपाल बंसल, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, टीसी चंदेल, प्रतीक मल्होत्रा, जोगिंद्र कैंथला, जय सिंह कश्यप, डॉ. भूपेश गुप्ता मौजूद रहे।

कर लिया भूमि का चयन : एसडीएम
हेरिटेज सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि पार्क स्टेडियम में निर्मित होने जा रहे शहीदी स्मारक के लिए जगह चयनित कर ली है। उन्होंने कहा कि यह नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी शहीदों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। जल्द ही स्मारक तैयार करके जनता को समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed