फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में निकली भव्य शोभयात्रा

महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में निकली भव्य शोभयात्रा

Sat, 02 Mar 2019 05:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में निकली भव्य शोभयात्रा
विज्ञापन

मनीमाजरा का बैंड रहा मुख्य आकर्षण, भोले की बारात में जगह-जगह स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर नालागढ़ शहर बम बम भोले, जय भोले नाथ के जयकारों से पूरी तरह से गुंजायमान हो गया। समूचा शहर शिव महिमा की स्तुति में डूब गया। शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को भगवान भोले नाथ की भव्य बारात निकली जो समूचे शहर की परिक्रमा करते हुए वापिस अपने स्थल पर पहुंची। इस शोभायात्रा और भोले नाथ की बारात का शिव भक्तों ने जगह जगह सत्कार किया और शिव भक्तों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फलाहार, खीर, जलेबी, पकोड़े, समोसे, हलवा, शीतल पेय, मिठाइयां और तरह-तरह के पकवानों के भंडारे और छबील लगाई थीं। यह यात्रा वार्ड-9 स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप शिव मंदिर से शुरू हुई। भोले नाथ की बारात में मनीमाजरा के बैंड ने शोभायात्रा की शान में चार चांद लगाए। शोभायात्रा में भव्य रथ, अघोरी रूप, महारास, ढोल सहित अन्य झांकियां में राधा कृष्ण की झांकी, शंकर पार्वती नृत्य, शिव तांडव आदि सहित शिव भक्तों की टोली शामिल रही। औद्योगिक क्षेत्र के शिवालयों को सजाया गया है और क्षेत्र के महादेव मंदिर, भल्लेश्वर मंदिर, बाबा बर्फानी शिव मंदिर, चोये वाला मंदिर, तालाब वाला मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, गबला कुंआ स्थित शिव मंदिर, अस्पताल में स्थित मंदिर, चुहूवाल सहित नालागढ़ उपमंडल के शिवालय सजाए गए हैं। बबला मल्होत्रा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। प्रेम ज्योतिष संस्थान नालागढ़ के पंडित प्रेम शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले की पूरे विधि विधान से पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed