{"_id":"5c39e4cfbdec2273923c09e5","slug":"31547297999-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय की तर्ज पर अवैध पार्किंग पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय की तर्ज पर अवैध पार्किंग पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-एनएच पर धर्मपुर बाजार से पड़ाव तक अवैध पार्किंग से स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या सहित फोरलेन कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों को कार्य करने में दिक्कत हो रही है। लोग सड़क के खुले स्थान को देखकर अपनी मर्जी से सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। इनके पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं एक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी देख अन्य वाहन चालक भी उसके पीछे अपनी गाड़ी को खड़ी कर रहे हैं।
इससे लोगों को चलने के लिए रास्ता नहीं बच रहा। स्थानीय लोग सुखदेव, चरणजीत, वेद, हेमलता, हरीश, सोहन सिंह, पवन ने कहा कि धर्मपुर में पुलिस अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। सोलन मे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालान काटती है। सोलन मुख्यालय की तर्ज पर धर्मपुर में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहन के कारण यहां पर जाम सहित अन्य सड़क हादसे होने की भी संभावना बनी रहती है। इस स्थान पर लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। फोरलेन के लिए यीां कटिंग कार्य किया हुआ है। इससे पहाड़ी ढहने का भी खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद भी लोगों ने वहां पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अवैध पार्क करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन