फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छावनी बोर्ड हर महीने के दूसरे सोमवार को सुनेगा जनसमस्याएं

छावनी बोर्ड हर महीने के दूसरे सोमवार को सुनेगा जनसमस्याएं

Mon, 22 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
छावनी बोर्ड हर महीने के दूसरे सोमवार को सुनेगा जनसमस्याएं
पहली बार वीडियोग्राफी के साथ हुई विकास पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरों

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
छावनी परिषद सुबाथू में सोमवार को ब्रिगेडियर आरएस रावत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के दौरान पहली बार ऑडियो-वीडियो के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की र्गई। ब्रिगेडियर ने सभी सदस्यों को विकास से हटकर अन्य बातों से परहेज करने का आह्वान किया। बैठक में कर्नल वाईएस राणा ने नवनियुक्त बोर्ड सदस्य को शपथ ग्रहण करवाई।

बोर्ड बैठक में फैसला लिया कि सुबाथू छावनी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जल्द ही 15 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को रखा जाएगा। वहीं सुबाथू सहित रविदासपुरा और सैनिकों के रिहायशी क्षेत्र में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। बैठक के दौरान छावनी में बोर्ड की ओर से नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने सभी अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी। उन्होंने कहा की किसी भी वार्ड में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोग सहयोग की जगह परेशान करते हैं। ऐसे में काम करना मुश्किल हो चुका है। बोर्ड ने फैसला लिया है की महीने के दूसरे सोमवार को छावनी परिषद लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाएगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस के लिए 9816202163 पर घुमाएं फोन
सुबाथू छावनी में जनता को अब देर रात भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा आसानी से मिलेगी। बोर्ड बैठक में स्थानीय लोगों के लिए एंबुलेंस सुविधा की जिम्मेदारी छावनी के चिकित्सक मनु शर्मा और पार्षद मनीष गुप्ता को दी गई। बता दें कि सुबाथू सहित साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति में 108 सुविधा सोलन से पहुंचने में काफी समय लगा देती है। ऐसे में छावनी परिषद की ओर से लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सुविधा का फैसला काफी अहम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से सेना करेगी वाहनों की चेकिंग
14 जीटीसी सैनिक क्षेत्र सुबाथू से गुजरने वाले हर वाहन की आज से सेना के जवान चेकिंग शुरू करेंगे। ब्रिगेडियर आरएस रावत ने बोर्ड बैठक में कड़े शब्दों में कहा की सैनिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को बिना चेकिंग प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब सुबाथू में प्रवेश होने वाले सभी वाहनों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर रहेगी। विदित रहे की बीते दिनों सुबाथू में आईएसआईएस के धमकी भरे फरमान लिखे जाने के साथ पानी की टैंकियों में जहर और पाकिस्तान की करंसी जैसे कई मामले सामने आए हैं। पुलिस इन सभी मामलों को अंजाम देने वाले असामाजिक लोगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed