फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धुंदन स्कूल में पारस बेस्ट ब्वाय, कनिका बेस्ट गर्ल चुनी

धुंदन स्कूल में पारस बेस्ट ब्वाय, कनिका बेस्ट गर्ल चुनी

Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में पारस बेस्ट ब्वाय, कनिका बेस्ट गर्ल चुनी
रंगारंग कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। - फोटो : amar ujala

दाड़लाघाट (सोलन)।

विज्ञापन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें समाजसेवी जुल्फी राम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पारस शर्मा को बेस्ट ब्वाय कैडेट और कनिका को बेस्ट गर्ल कैडेट के रूप में पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया।

मुख्यातिथि जुल्फी राम शर्मा ने कहा कि बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए स्कूल को एक लाख एक हजार रुपए और बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये की राशि देनेकी घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कई सदस्यों और लोगों में जगदेव राठौर, नीम चंद बट्टू, हेमचंद शर्मा, बीआर वर्मा ने 5100 रुपये, अशोक शर्मा, हरिदास वर्मा, दिवाकर कपिला, लेखराम बट्टू, श्रीराम शर्मा ने 2100 रुपये व कई अन्य ने भी आर्थिक सहायता स्कूल को दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, मुख्यातिथि की पत्नी गीता देवी, रतन मिश्रा, राजेश गुप्ता, केशव वशिष्ठ, पंकज, उपनिदेशक शिक्षा मंडी मोहन लाल, एडवोकेट जनरल शिमला बीआर वर्मा, यादवेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, जगदेव राठौर, रेखा राठौर, हीरालाल, मनीराम, एसएमसी प्रधान नरेश कुमार, नीम चंद, हेमलता, हेतराम वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, केसी शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, नरेंद्र, बलिराम, बली राम त्यागी, शिवराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed