{"_id":"5a3e50644f1c1b156b8bdf42","slug":"31514033252-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू-बरोटीवाला मार्ग पर पुलियों को रिपेयर करने के काम में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू-बरोटीवाला मार्ग पर पुलियों को रिपेयर करने के काम में देरी
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)।
बीबीएन को जोड़ने वाली सुबाथू से बरोटीवाला वाया कुठाड़ पट्टा सड़क के केंडोल और हरिपुर महुआ में कई महीनों से क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत नहीं की गई है। गौरतलब है कि बरसात में पानी के तेज बहाव से इन स्थानों में पुलिया तेज बहाव से ढह गई थी।
इससे कई दिनों तक यातायात भी बाधित हुआ था। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर पुलिया डाल दी हैं। इन पुलियों पर सड़क संकरी होने और कोई भी सुरक्षा दीवार व डंगा न होने से हमेशा किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इन स्थानों से गुजरते समय वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाली सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन पुलिया संकरी होने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
सूरजपुर पंचायत के प्रधान मनमोहन कुमार, बीडीसी सदस्य ललित शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा नाली की प्रधान आशा कंवर, श्याम लाल, नरता राम, नंद लाल, रामपाल, सुरेश कुमार और दीपक ने बताया कि इन पुलियाओं से वाहन गुजरते समय धूल भरी मिट्टी उड़ती है। इससे गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
जल्द पूरा करेंगे काम : एनके पुरी
लोक निर्माण विभाग बद्दी उपमंडल के सहायक अभियंता एनके पुरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। यह कार्य चुनाव की वजह से रुका था। ठेकेदार को इस कार्य को करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को राहत मिल जाएगी।