{"_id":"59ff4ef44f1c1b72548bafdc","slug":"31509904116-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के विकास के लिए संडे को भी स्कूल में हुआ विचार विर्मश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के विकास के लिए संडे को भी स्कूल में हुआ विचार विर्मश
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
रावमापा राजपुरा (नालागढ़) रविवार को अवकाश के बावजूद खुला रहा। यहां छात्रों के विकास सहित शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर अध्यापकों और अभिभावकों ने चरचा की। स्कूल प्रशासन ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि हर माह के पहले रविवार को स्कूल खुलेगा।
विद्यार्थियों के लिए तो अवकाश रहेगा परंतु अध्यापक और स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेगा। वे छात्रों के शैक्षणिक विकास और शिक्षा में गुणवत्ता पर विचार विमर्श कर उन्हें अमलीजामा पहनाएंगे। इसके तहत नवंबर के प्रथम रविवार को स्कूल खुला रखा गया और अध्यापकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों के विकास को लेकर मंथन किया। प्रधानाचार्य अदित कंसल की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के लिए क्रियाकलापों का शेड्यूल तैयार किया गया है। कंसल ने कहा कि छठी से आठवीं तक के बच्चों को पहाड़े सीखाने के लिए सेवानिवृत्त अध्यापकों की सेवा लेने पर चर्चा की गई। छठी से आठवीं के संप्राप्ति सूची में बच्चों के विकास पर चरचा हुई। जिन विद्यार्थियों के सीखने की गति कम है, उनके लिए योजनाएं बनाई गई कि उन्हें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, स्वच्छता जैसी अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें विभिन्न कार्यों में व्यस्त रखा जाएगा ताकि एक सकारात्मक दिशा की ओर उनका विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान दो शौचालयों की स्वीकृति मिलने के बाद शौचालय निर्माण कमेटी का गठन किया गया, जो स्थानीय समाजसेवी और उद्योगों से फंड एकत्रित करके इनका जल्द निर्माण करवा सके, वहीं विद्यालय की छपने वाली पत्रिका की सामग्री का भी संपादन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से साहित्यकार रतन चंद निर्झर ने भी सुझाव रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष किरण बाला, उपप्रधान परमजीत, डॉ. भूपेंद्र, दिनेश, हुकम चंद, उदय कुमार, लोकेश कुमार, अंजना देवी, ज्योत्सना शर्मा, रेणुबाला, प्रिय वंदना, मोनिका, अर्चना, मंजना, अनीता, सीमा, प्रभाआर्य, वंदना, दिनेश, रामप्रताप, मंजीत कुमार, अक्षय कुमार, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।