फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कसौली के लिए दो अतिरिक्त एसएसटी गठित

कसौली के लिए दो अतिरिक्त एसएसटी गठित

Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

कसौली(सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के तहत मुख्य और संपर्क मार्गों पर जांच के लिए दो अतिरिक्त स्टैटिक सरविलियंस दल (एसएसटी) गठित किए हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा को एसएसटी-4 का मुखिया नियुक्त किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 94598-86938 पर संपर्क किया जा सकता है। एचपीएमसी परवाणू के रेफरीजरेटर इंजीनियर प्रदीप शर्मा को एसएसटी-5 की कमान दी गई है। उनसे मोबाइल नंबर 98059-75165 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टर की जांच कल
सोलन। सोलन विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के दैनिक व्यय रजिस्टर की जांच सात नवंबर को निर्वाचन अधिकारी सोलन के कार्यालय में दिन में दो बजे के लिए निर्धारित की गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन एकता कापटा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उम्मीदवारों के दैनिक व्यय रजिस्टर की जांच के दौरान आमजन भी उपस्थित रह सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति एक रुपए प्रति पृष्ठ के भुगतान पर किसी भी उम्मीदवार के दैनिक व्यय रजिस्टर की नकल प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed