{"_id":"59f8a7854f1c1bcd538ba41e","slug":"31509468037-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनागुघाट के धीरेन दिया सबसे बढ़िया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनागुघाट के धीरेन दिया सबसे बढ़िया भाषण
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घनागुघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या राजेश कपाटिया ने की। इस दौरान स्कूल के टैगोर सदन के छात्र धीरेन ने राष्ट्रीय एकता पर भाषण दिया। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल प्रवक्ता वाणिज्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आजादी के समय भारत छोटी-छोटी रियासतों में था। सरदार पटेल ने अपनी कार्य कुशलता से इन रियासतों को भारत के साथ जोड़कर वर्तमान भारत का निर्माण किया। विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने एकता की शपथ ली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दिग्गल की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र धीमान ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जानकारी भी प्रदान की। इसके बाद विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ ने एकता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन