फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   305 Agniveers took oath of service to the nation in Subathu and also displayed many feats

Solan: 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में हुआ अग्निवीर-4 का शपथ समारोह, 305 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

Tue, 03 Dec 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में धर्मगुरु ने मंगलवार को ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता पर हाथ रखवाकर अग्निवीर चाैथे बैच के 305 जवानों को शपथ ग्रहण करवाई गई।

विज्ञापन
305 Agniveers took oath of service to the nation in Subathu and also displayed many feats
अग्निवीरों ने ली देशसेवा की शपथ - फोटो : संवाद

विस्तार

14 गोरखा सेना प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में 305 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। सेना के धर्म गुरु ने ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे गीता पर हाथ रखवाकर जवानों को शपथ दिलाई। मंगलवार सुबह भारतीय सेना की वर्दी पहन अग्निवीर शपथ ग्रहण करने के लिए उत्सुक नजर आए। सुबह करीब 8:20 बजे सुबाथू सेना के कमांडेंट ब्रिगेडियर पीपी सिंह ( सेना मेडल, अति विशेष सेना मेडल) ने सेना के वाहन में सवार होकर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद सेना के धर्म गुरु के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत की धुन पर सेना की एक टुकड़ी स्टेडियम के मुख्य दरबार से शपथ समारोह में शामिल जवानों तक पहुंची। इस दौरान स्टेडियम में उपस्थित सभी जवानों और दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तिरंगे को सम्मान दिया।

विज्ञापन


इसके बाद शपथ समारोह में शामिल सभी जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए ब्रिगेडियर पीपी सिंह को सलामी दी। ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सभी बेस्ट रिक्रूट को सम्मानित किया। वही इस दौरान सेंटर की परंपरा के अनुसार पूरे प्रशिक्षण के बेस्ट रिक्रूट अपिल ख्वास को चांदी की खुखरी देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभी देश के लिए काफी चुनौती है। जिसके लिए सभी को युद्ध में आधुनिक तरीके की ट्रेनिंग दी गई है। उम्मीद है कि सभी जवान देश के लिए ईमानदारी से अपनी सेवा देंगे। ब्रिगेडियर पीपी सिंह के संदेश के बाद जवानों ने कदम ताल के साथ भारतीय सीमा की ओर रवानगी का पहला कदम बढ़ाया।
विज्ञापन


आग के गोले से कूद कर दिखाया जज्बा
14 जीटीसी के जवानों ने शपथ समारोह के दौरान सेना में फिटनेस का परिचय भी दिया। सेना की पीटी टीम ने आग के गोले से छलांग मारकर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर सेना के आला अधिकारियों सहित सुबाथू के सभी स्कूलों के बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed