{"_id":"5ea703088ebc3e905f481697","slug":"3-arrested-with-chitta-and-liquor-solan-news-sml3314461106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच सोलन में चिट्टा और शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के बीच सोलन में चिट्टा और शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला पुलिस ने सोलन के तीन क्षेत्रों से चिट्टा और शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कुमारहट्टी के समीप गश्त पर थी। इसी बीच एक कार आई और जब उसे कर्फ्यू के दौरान जांच के लिए रोका तो कार चालक रवि निवासी गांव रबौन सोलन और सवार राजीव कुमार निवासी बाडा कुमारहट्टी कर्फ्यू के बीच घूमने का कारण नहीं बता सकें।
जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस ने 5.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरे मामले में पुलिस ने सुबाथू क्षेत्र में एक स्कूटी चालक राकेश कुमार उर्फ निक्का निवासी सुबाथू कर्फ्यू में घूमने का कारण नहीं बता सका। जब व्यक्ति की स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें चार बोतलें शराब बरामद की।
वहीं पुलिस ने कुनिहार में एक गाड़ी चालक से 12 बोतलें शराब की बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे सहित शराब के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।