फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   29 pre primary schools of the district will become smart, 3.29 crores will be spent

Solan News: जिले के 29 प्री प्राइमरी स्कूल बनेंगे स्मार्ट, 3.29 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 29 Jun 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले के 130 प्री प्राइमरी स्कूल प्रोजेक्ट में शामिल
विज्ञापन

एक जुलाई से चयनित स्कूलों का 11-11 लाख होंगे जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को सुविधाएं देने के लिए समग्र शिक्षा के तहत जिले के 130 प्री प्राइमरी स्कूलों को स्टार्स प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इस के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों को मजबूत किया जाएगा।
स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए अधिक से अधिक कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्रों को आधुनिक किया जाएगा। शिक्षक ट्रेनिंग में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत जिला के 29 स्कूलों के लिए 3.29 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसमें प्रति स्कूल को 11-11 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसका आवंटन एक जुलाई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 540 प्री प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। इसमें करीब 6500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में बेहतरीन सुविधा देने के लिए इसे स्टार्स प्रोजेक्ट में शामिल किया जा रहा है। वर्तमान में 130 स्कूलों में इस योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसमें से 29 स्कूलों को वर्ल्ड बैंक की ओर से योजना में शामिल किया है। चयन किए स्कूलों में प्री नर्सरी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के साथ उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में प्री प्राइमरी का विकास किस तरह से करना है, और छोटी उम्र में छात्रों को पढ़ाई की तरफ आकर्षित किस तरह से करना है, यह सब ट्रेनिंग में बताया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवन का निर्माण समेत अन्य कार्य इससे किए जाएंगे। स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों का बजट स्कूलों पर खर्च किया जाएंगा। प्रोजेक्ट के तहत बजट मिलने के साथ ही स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं और छात्रों को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन मेटीरियल दिया जाएगा। वहीं संबंधित स्कूलों में अब छात्रों की पढ़ाई पर बजट आड़े नहीं आएगा।

डाइट सोलन के प्रिसिंपल एवं समग्र शिक्षा के जिला प्रभारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि स्टार प्रोजेक्ट से स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत स्कूल भवनों का भी विकास होगा। इस वर्ष चयनित 29 स्कूलों के लिए बजट जारी हो गया है। अब इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापक की एक कमेटी भी गठित की जाएगी। कमेटी बजट को स्कूल के विकास पर खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed