फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   25 stray dogs were sterilized and 43 were given anti-rabies vaccines.

Solan News: शिविर में 25 लावारिस कुत्तों की नसबंदी की, 43 को लगाए एंटी रैबीज टीके

Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 stray dogs were sterilized and 43 were given anti-rabies vaccines.
नगर निगम के एबीसी सेंटर में आवारा कुत्ते का ऑपरेशन करते हुए। स्रोत: विभाग
पशु चिकित्सालय सोलन में लगाया बहुआयामी शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पशु पालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के उपलक्ष्य में बहु‑आयामी पशु चिकित्सालय सोलन में रविवार को विशेष जन्म नियंत्रण व एंटी रैबीज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपनिदेशक पशु पालन विभाग सोलन डाॅ. वीवी लांबा ने की। विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा‑सहायक स्टाफ की देखरेख में 25 लावारिस कुत्तों की निशुल्क नसबंदी (जन्म नियंत्रण शल्य चिकित्सा) की गई तथा 43 श्वानों को एंटी रैबीज टीकाकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डाॅ. वीवी लांबा ने कहा कि पशु पालन एवं पशु कल्याण जागरूकता अब समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लागू पशु कल्याण कानूनों का पालन सुनिश्चित करना और जानवरों को दर्द तथा तनाव से बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पशु कल्याण संगठनों व आम जनता से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। डाॅ. लांबा ने बताया कि नगर निगम सोलन के शल्य कक्ष में पशु पालन विभाग की ओर से प्रति सप्ताह नसबंदी व एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर का संचालन किया जा रहा है, ताकि सड़क पर घूमते आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित की जा सके व रैबीज जैसी गंभीर बीमारी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष पूरे जिला सोलन में अब तक 586 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है तथा 6,216 पशुओं एवं कुत्तों में एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया है। इस अवसर पर सहायक निदेशक डाॅ. विजय कुमार पाठक ने शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी स्टाफ सदस्यों व सहभागी नागरिकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed