फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी में लोगों ने बिना नप व आईपीएच की अनुमति से सीवरेज लाइन में दिया कनेक्शन

बद्दी में लोगों ने बिना नप व आईपीएच की अनुमति से सीवरेज लाइन में दिया कनेक्शन

Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में लोगों ने बिना नप की अनुमति से जोड़ लिया सीवरेज कनेक्शन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर जाकर पकड़ी चोरी
निर्माणाधीन सीवरेज लाइन में से ही गुजारी जा रही थी गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में सीवरेज लाइन तो डल गई है, लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। यहां उस समय हद हो गई, जब लोगों ने अपने आप ही सीवरेज से क्नेकशन कर लिए और अपने घर की गंदगी उसमें डालनी शुरू कर दी।

इस बात का पता नगर निकाय विभाग को तब चला, जब यह सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगी और राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जब यह मामला बढ़ने से लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद बद्दी के अधिकारियों से की। नगर परिषद अधिकारियों ने इस संदर्भ का पर्दाफाश करने के लिए हाउसिंग बोर्ड फेस तीन का औचक निरीक्षण किया। जहां पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सुषमा कुंडलस और समाज सेवी गुरमीत कुंडलस ने कहा कि करीब आधा दर्जन घर प्रथम दृष्टि में सामने आए हैं, जिन्होंने अपने आप नप और आईपीएच की अनुमति के बगैर सीवरेज लाइन से कनेक्शन जोड़ लिए, जबकि इसका संचालन अभी शुरू नहीं हुआ। कुंडलस ने कहा कि इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड फेस तीन में चल रहे पीजी पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। यह यहां पर रिहायशी इलाकों में कामर्शियल कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसके कारण बिजली पानी, सीवरेज और साफ सफाई का संकट पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed