{"_id":"5c77d4ddbdec22737f7341a4","slug":"21551357149-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाए जाएं प्रदर्शनी के स्टाल : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाए जाएं प्रदर्शनी के स्टाल : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाएं प्रदर्शनी स्टाल : उपायुक्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को सोलन में आयोजित होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक बनाना और उनकी उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि सोलन में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है लेकिन इस दिशा में अभी काफी कुछ करना शेष है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। विनोद कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवसर पर 15 से 20 महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय पोषाहार मिशन पर सारगर्भित जानकारी देने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला स्तर के साथ-साथ खंड स्तर पर भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि संबंधित उपमंडलाधिकारियों के निर्देश में इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं। इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए जिले की महिलाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में अव्वल छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दिवाकर वर्मा, सीडीपीओ सोलन पवन गर्ग उपस्थित रहे।