{"_id":"5bfd77bbbdec22416555e33e","slug":"21543337915-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़माजरी में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, उद्योग में लगा था चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़माजरी में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, उद्योग में लगा था चोरी का आरोप
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला महिला का शव
उद्योग में लगा था चोरी का आरोप
झाड़माजरी में वारदात पुलिस ने कब्जे में लिया शव
अचानक झुग्गी से गायब हो गई थी महिला, सुबह बरामद हुआ शव
अमर उजाला ब्यूरो
झाड़माजरी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के झाड़माजरी में पुलिस ने खेतों पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान रामकली पत्नी प्रेमपाल निवासी जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। महिला झाड़माजरी में बनी झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रह रही थी और एक दवा उद्योग में काम करती थी। महिला पर उद्योग में कोई सामान चुराने का आरोप लगा था। इसके बाद सोमवार शाम को वह अचानक अपनी झुग्गी से गायब हो गई। महिला के पति और अन्यों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। महिला के पति प्रेमपाल के अनुसार जब वह रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके लौटा तो उसे पत्नी नहीं मिली। इसके बाद उसने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पूरी रात तलाशने के बाद भी उसे कहीं पर भी रामकली के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। प्रेमपाल ने बताया कि सुबह दोबारा जब उसने तलाश शुरू की तो उसकी पत्नी का शव खेतों में पेड़ से लटका हुआ दिखा। इसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस अधीक्षक बिंदु रानी सचदेवा ने महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के कारणों की तलाश की जा रही है। महिला जहां काम करती थी, उस उद्योग में भी पूछताछ की गई है।