फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अश्वनी खडड में क्रेट वायर से सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू

अश्वनी खडड में क्रेट वायर से सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू

Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
साधुपुल में अश्वनी खड्ड पर क्रेटवायर से लगाई जा रही सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

बाजार और घरों को खतरे से बचाने के लिए प्रवाह को मोड़ने का प्रयास
पिछले दिनों खड्ड के तेज बहाव से बाजार के बीचोंबीच पड़ गई हैं दरारें
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। साधुपुल में लोक निर्माण विभाग ने अश्वनी नदी के बहाव से किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अब खड्ड में क्रेट वायर से सुरक्षा दीवार को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे अब बारिश के समय में किसी भी होने वाली घटना से काफी हद तक बचाव हो सकेगा। पिछले दिनों बारिश के चलते साघुपुल में नदी में उफान से बहाव बढ़ गया था। इससे साघुपुल के अपर और लोअर बाजार में दुकानों और घरों को खतरा पैदा हो गया, लेकिन अब खड्ड में पानी के तेज बहाव से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान बाजार को न हो पाए, इसके लिए विभाग की ओर से नदी के मुख को मोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई भी बड़ी घटना होने से बचाव किया जा सके। साघुपुल में इसी खड्ड के पानी से बाजार के बीचोंबीच बड़ी दरारें आ चुकी थी। इस पर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से मौके का दौरा करने के बाद यहां पर रहने वाले दुकानदारों के साथ मकान मालिकों को खतरे को देखते हुए नोटिस भी दिए गए थे। साथ ही इस जगह को खाली करने के लिए भी कहा गया था। नोटिस मिलने के बाद कुछ तो यहां से पलायन कर चुके हैं, लेकिन कुछ अभी भी मौत के साय में बैठे हैं। अब इस दरार से बारिश के समय में किसी भी घटना को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर नदी के रुख को बदलने के लिए क्रेट वायर लगाने का कार्य जोरों पर है।


बाजार को बचाने के लिए लगाई जा रही सुरक्षा दीवार : विभाग
लोक निमार्ण विभाग के जेई गोविंद रुघुवंशी ने बताया कि अब बारिश के पानी से साधुपुल के बाजार को कोई नुकसान न हो, इसके लिए क्रेट वायर से सुरक्षा दिवार को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed