फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   औंधे मुंह गिरे टमाटर के दाम, 150 से 400 रुपये बिक रही क्रेट

औंधे मुंह गिरे टमाटर के दाम, 150 से 400 रुपये बिक रही क्रेट

Sun, 15 Jul 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
औंधे मुंह गिरे टमाटर के दाम, 150 से 400 रुपये बिक रही क्रेट

विनीत कुमार

विज्ञापन

सोलन। औंधे मुंह गिरे टमाटर के दामों ने किसानों की चेहरे की रौनक छीन ली है। मैदानी क्षेत्रों में भारी बरसात के चलते जिले का टमाटर अन्य राज्यों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उस पर बंगलूरू का टमाटर हिमाचल के टमाटर दोहरी मार पहुंचा रहा है। सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के भाव काफी गिर गए हैं। मंडी में टमाटर की एक क्रेट 150 से 400 रुपये तक बिक रही है जबकि टमाटर का सीजन शुरू होने तक टमाटर की क्रेट का रेट 700 रुपये क्रेट था। सोलन सब्जी मंडी में हर रोज टमाटर की 10 हजार क्रेट पहुंच रही है लेकिन किसानों को अच्छा दाम न मिलने के उन्हें निराश होना पड़ रहा है।

टमाटर की फसल के लिए देश में मशहूर सोलन जिले के किसान इस बार अच्छे दामों के लिए तरस रहा है। इस बार टमाटर के दाम काफी कम होने से किसानों की मेहनत मिट्टी में मिलती दिख रही है। करीब एक सप्ताह पहले किसानों को टमाटर के अच्छे रेट मिल रहे थे। बंगलूरू के टमाटर की आपूर्ति शुरू होते ही हिमाचली टमाटर के दाम अचानक गिर गए। इन दिनों सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की एक क्रेट 200 से 300 रुपये तक बिक रही है। बता दें कि बीते वर्ष किसानों का एक क्रेट 1200 से 1500 तक बिका था। पिछले साल सोलन के किसानों को टमाटर ने मालामाल कर दिया था।
विज्ञापन


सोलन में अधिकतर लोग टमाटर उगाते हैं। हालांकि, इस बार दाम न मिलने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोलन सब्जी मंडी के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि टमाटर के दामों में कमी आई है। मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते कई राज्यों और विदेश तक माल पहुंच नहीं पा रहा। बरसात कम होने के बाद टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल, पाकिस्तान तक जाता है सोलन का टमाटर
सोलन का टमाटर देश के अलावा विदेशों में भी निर्यात होता है। सब्जी मंडी सोलन से टमाटर मुंबई, अहमदाबाद, पंजाब, दिल्ली सहित नेपाल और पाकिस्तान तक भेजा जाता है। मैदानी राज्यों में बारिश के चलते किसानों को टमाटर के उचित रेट न होने से दिक्क्तें पेश आ रही है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में टमाटर के दाम बढ़ जाएं।


सब्जी मंडी हर रोज पहुंच रही 10 हजार क्रेट
सोलन सब्जी मंडी में हर रोज 10 हजार क्रेट टमाटर पहुंच रहा है। सोलन में टमाटर की फसल पर ज्यादातर किसान निर्भर रहते हैं। पिछले साल इन दिनों टमाटर के दामों ने आसमान छू लिया था, लेकिन इस बार दाम कम होने से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed