फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर पहुंची कर्मचारी महासंघ की चुनावी सियासत

शहर पहुंची कर्मचारी महासंघ की चुनावी सियासत

Wed, 25 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में एकजुटता का दावा कर धड़ाधड़ चुनाव करवाने वाले विनोद ठाकुर गुट के खिलाफ सक्रिय समांतर महासंघ ने भी कदमताल शुरू कर दी है। महासंघ के इस गुट ने सोलन में शहरी इकाई का गठन कर विनोद गुट को कड़ी टक्कर दे दी है। बुधवार को हुए चुनाव में 150 से अधिक कर्मचारियों ने हाजिरी दर्ज करवाकर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाया।
विज्ञापन

शहरी इकाई के गठन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। इसकी वजह से महासंघ ने उपाध्यक्ष के लिए दो सीटें महिलाओं को देने का फैसला किया। चुनाव से पूर्व उपाध्यक्ष एक पद महिला कर्मचारी के लिए आरक्षित किया था। बुधवार को हुए चुनाव में कृषि विभाग के कृष्ण कुमार अध्यक्ष, लोनिवि के प्रीतम कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वन विभाग के नरेंद्र ठाकुर महासचिव, स्वास्थ्य विभाग के किशोर गर्ग वित्त सचिव चुने गए। वन विभाग से सुनीता और आरडीडी विभाग से देशलता को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक जयकृष्ण ठाकुर ने कहा कि महासंघ लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवा रहा है। विनोद ठाकुर गुट के पास चुनाव करवाने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से जबरन चंदे की वसूली की है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विनोद ठाकुर गुट से हिसाब मांगा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप भारद्वाज, वित्त सचिव देवी दत्त तनवर, जिला संयोजक जयकृष्ण ठाकुर, सूरज नेगी, धर्मेंद्र वर्मा और सतपाल राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरदेव बने चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रधान
सोलन। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का गठन कर लिया है। चुनाव राज्य महासचिव बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इसमें सर्वसम्मति से स्वास्थ्य विभाग के अमरदेव प्रधान, लोनिवि के हरबंस लाल वरिष्ठ उपप्रधान, निर्वाचन विभाग के कृष्णु राम महासचिव, आईपीएच के देवेंद्र सिंह अतिरिक्त महासचिव, स्वास्थ्य विभाग के सुनील दत्त कोषाध्यक्ष, उपायुक्त कार्यालय के राजेंद्र सिंह मुख्य सलाहकार, एनएच के राजीव शर्मा महालेखाकार, वन विभाग के मदन लाल को कानूनी सलाहकार और शोभा पाल को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed