फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नए साल के जश्न को सजने लगे होटल और शहर

नए साल के जश्न को सजने लगे होटल और शहर

Tue, 26 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न को सजने लगे होटल और शहर
new years
सोलन। नए साल के आगमन और जाते को अलविदा कहने के लिए लोगों ने इस बार खास तैयारियां कर रखी हैं। शहर का मालरोड भी दुल्हन की तरह सजने लगा है। होटलों में सैलानियों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। डांस पार्टी से लेकर डीजे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो चुकी है। कुछ होटलों में न्यू ईयर क्वीन का चुनाव भी होगा। होटल प्रबंधनों ने सैलानियों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर दे रखे हैं। अस्सी फीसदी होटल अभी तक पैक हो चुके हैं। सैलानियों को हिमाचली व्यंजन सेपू बड़ी, मदरा और सिड्डू परोसा जाएगा।
विज्ञापन

सोलन और शिमला के पर्यटक स्थलों में व्हाइट क्रिसमस की आस लगाकर हिमाचल की वादियों में पहुंचे पर्यटकों को भले ही मायूसी हाथ लगी हो लेकिन नववर्ष पर पर्यटकों को बर्फबारी की पूरी उम्मीद है। पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल कारोबारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी नववर्ष को लेकर सुरक्षा का घेरा कस दिया है। इसके लिए पुलिस एनएच सहित शहर के आसपास नाके लगा रही है। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग सहित उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ओवर लोडिंग वाहनों का चालान भी काटे जा रहे हैं। सैलानियों ने क्रिसमस से पहले से ही सोलन, कसौली, चायल और शिमला का रुख करना शुरू कर दिया था। लेकिन क्रिसमस के दिन बर्फबारी न होने से पर्यटकों को सिर्फ निराशा ही मिली है। पर्यटकों को अब नववर्ष पर बर्फबारी की उम्मीद है। सैलानी भारी संख्या में कसौली, चायल और शिमला के लिए रवाना हो रहे हैं। 31 दिसंबर से पहले बर्फ पड़ती है, तो सीधे तौर पर इससे होटलों की चांदी होगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना बना चुनौती
परवाणू-शिमला नेशनल हाइवे पर फोरलेन के निर्माण कार्य के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते पर्यटकों को घंटों तक के जाम में भी फंसना पड़ता है। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद भी पुलिस बाहरी वाहनों से अधिक वाहनों के आने से जाम से निपटना एक चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके लगाकर की वाहनों की जांच
नववर्ष की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को परवाणू सोलन बाईपास के समीप नाका लगाया गया। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच सहित ओवरलोडिंग और वाहन चालकों की एल्कोहलिक जांच की गई। इसमें पुलिस द्वारा एक दर्जन के करीब ऑवरलोडिंग व वाहन चालक के पास वाहन से संबंधित दस्तावेज पूरे न होना शामिल रहा। इस मौके पर एसआई प्रकाश चंद, एचसी भगत सिंह, एचसी रमेश चौहान, कॉसटेबल कुलदीप, भगत सिंह, तारा चंद व अन्य शामिल रहे।

पुलिस ने बढ़ा दी है गश्त : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने नववर्ष की सुरक्षा को लेकर बनाई रणनिति पर कार्य करना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। चालकों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस रात्रि गश्त भी बढ़ाएगी। इस दौरान एनएच के किनारे किसी भी वाहन को खड़े नहीं होने दिया जाएगा। यह मुहिम प्रथम जनवरी तक जारी रहेगी।


लेमन और कैंडल डांस भी होगा
पर्यटक नगरी चायल-कसौली के होटलों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके तहत पर्यटकों स्वागत और ठहरने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए होटल कारोबारियों सहित सरकारी पैलेस होटल में नव वर्ष की पूर्व संध्या को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें चायल प्रिंस एवं चायल क्वीन का चुनाव किया मुख्य रहेगा। इसके अलावा लेमन डांस, कैंडल डांस, बेस्ट कपल, बच्चों के लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलाव होटलों में डीजे का प्रबंध भी किया है। पर्यटक की सुरक्षा के लिए विभिन्न होटलों में पुलिस द्वारा जाकर सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed